विराट कोहली को पीछे छोड़ने की तैयारी में जोस बटलर, महज 5 रन बनाते ही इतिहास रच देगा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी
IND vs ENG: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह सिर्फ 5 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़कर नई उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली और जोस बटलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Jos Buttler can break Virat Kohli Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मुकाबले की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की खास नजर रहेगी, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में
जोस बटलर इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 5 रनों की जरूरत है। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 पारियों में 38.11 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से कुल 648 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं बटलर ने भारत के खिलाफ 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.2 की औसत और 143.75 के स्ट्राइक रेट से 644 रन बनाए हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में छोटी सी पारी भी उन्हें इस खास उपलब्धि तक पहुंचा सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब रहा बटलर का फॉर्म
हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट में जोस बटलर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। सात पारियों में उन्होंने केवल 62 रन बनाए हैं और उनका औसत 8.85 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 106.89 का रहा। अब तक वह कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए हैं, जो इंग्लैंड टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले उनका फॉर्म में लौटना टीम के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
ये भी पढ़ें: PAK प्लेयर्स पर चला PCB का हंटर, वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर-शाहीन व आगा पर लगा लाखों का जुर्माना
टूर्नामेंट में अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर ने अलग-अलग टीमों के खिलाफ छोटे स्कोर ही बनाए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26, वेस्टइंडीज के खिलाफ 21, स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ 3-3 रन, श्रीलंका के खिलाफ 7, पाकिस्तान के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड मजबूत रहा है, जिससे इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में उनका बल्ला जरूर चलेगा।
