जोस बटलर ने 122 मीटर ऊंचा कैच पकड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कहा- धोनी और गिलक्रिस्ट भी नहीं कर पाए- देखें VIDEO
Jos Buttler Catch: जोस बटलर ने सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ड्रोन से बॉल गिराई गई थी, जो कि 122 मीटर जमीन से ऊपर थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जोस बटलर ने पकड़ा 122 मीटर ऊंचा कैच (Image- Social Media)
Jos Buttler World Record: इंग्लैंड की टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने एक शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सबसे ऊंचा कैच क्रिकेट बॉल से पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। यह कीर्तिमान उन्होंने पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन की देखरेख में हासिल किया।
जोस बटलर के लिए यह चुनौती आसान नहीं थी। उन्होंने लगभग 60 मिनट तक कई बार अभ्यास किया और अंततः अपने कुछ प्रयासों में सफल होकर नया इतिहास रच दिया। बटलर ने 122 मीटर ऊँचाई से ड्रोन से गिराए गए कैच को पकड़ा, जो लगभग 400 फीट जमीन से ऊपर था। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी 120 मीटर से ऊपर का कैच नहीं पकड़ पाया था। यह रिकॉर्ड केपटाउन में बनाया गया।
पहले टिमोथी शैनन के नाम था रिकॉर्ड
पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टिमोथी शैनन जेबेसीलन के नाम था, जिन्होंने 19 नवंबर 2021 को 119.86 मीटर (लगभग 393 फीट) की दूरी वाला कैच पकड़ा था। इस चुनौती में बटलर को 60 मिनट का समय मिला। उन्होंने पहले 50 मीटर के कैच से शुरुआत की। शुरुआती प्रयासों में उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह संभव होगा या नहीं। द स्विच हिट यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में बटलर ने पीटरसन से कहा, “यह करना मुश्किल है, जबकि वर्ल्ड कप जीतना आसान लगता है। एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट भी शायद ऐसा नहीं कर पाए होंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jos Buttler took the world’s highest catch. 🤯pic.twitter.com/zymfi9BRMq — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 12, 2026
यह भी पढ़ें- IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI
बटलर ने 122 मीटर ऊँचाई का कैच पकड़ा
अंत में, 60 मिनट के समय के आखिरी कुछ मिनटों में बटलर ने 122 मीटर ऊँचाई का कैच पकड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया। शुरू में उन्हें पिंक बॉल पकड़ने में दिक्कत हुई, फिर व्हाइट बॉल पर प्रयास किया, लेकिन वह और भी चुनौतीपूर्ण साबित हुई। अंततः उन्होंने रेड बॉल पर स्विच किया और अपने प्रयास में सफल हुए। इस दौरान कई बार उन्होंने 122 मीटर से कैच पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन पहले असफल रहे।
