जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Jos Buttler: इंग्लैंड के जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 2690 बॉल में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोस बटलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Jos Buttler Breaks Rohit Sharma’s Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के दाएं हाथ के विकेटकीपर-बैटर जोस बटलर ने शनिवार, 14 फरवरी को कोलकाता में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्हें T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए केवल तीन रन की आवश्यकता थी, और उन्होंने आसानी से तीन रन बनाकर यह मुकाम हासिल कर लिया।
T20I में सबसे तेज 4000 रन (गेंदों के हिसाब से)
| खिलाड़ी | देश | गेंदों की संख्या (Balls Taken) |
|---|---|---|
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 2690* |
| रोहित शर्मा | भारत | 2860 |
| विराट कोहली | भारत | 2900 |
| बाबर आज़म | पाकिस्तान | 3081 |
बटलर को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए कुल 2690 गेंदों की आवश्यकता पड़ी। इससे पहले, रोहित शर्मा T20I में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। बटलर अब T20I में 4000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज और दुनिया के कुल चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
इससे पहले, विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 10 नवंबर 2022 को एडिलेड ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में बनाया था। रोहित शर्मा 2024 में इस एलीट लिस्ट में शामिल हुए, और बाबर आजम ने मई 2024 में पाकिस्तान के लिए अपना 4000वां T20I रन हासिल किया।
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 100/50 | चौके/छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| बाबर आज़म | पाकिस्तान | 141 | 4566 | 122 | 39.36 | 128.29 | 3/39 | 475/80 |
| रोहित शर्मा | भारत | 159 | 4231 | 121* | 32.05 | 140.89 | 5/32 | 383/205 |
| विराट कोहली | भारत | 125 | 4188 | 122* | 48.69 | 137.04 | 1/38 | 369/124 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 150* | 4000* | 101* | 35.06 | 148.69 | 1/28 | 369/174 |
| पॉल स्टर्लिंग | आयरलैंड | 163 | 3895 | 115* | 26.31 | 134.35 | 1/24 | 449/141 |
कोलकाता में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच जारी मैच बटलर का इंग्लैंड के लिए 150वां T20I मुकाबला है। वे इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 150 T20I मैच खेले हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 150 T20I मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने यह मुकाम जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था। रोहित, जिन्होंने 2024 में भारत को T20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। उन्होंने टी20आई में 159 मुकाबले में 4231 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में पहली जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने कही ये बड़ी बात, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ
पॉल स्टर्लिंग के नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
हालांकि, सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है। स्टर्लिंग, जो 13 फरवरी को चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे, अब तक 163 टी20आई मैच खेल चुके हैं। हालांकि, चोट के कारण स्टर्लिंग आयरलैंड की टीम से बाहर हो गए हैं।
