Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने

Jos Buttler: जोस बटलर ने एक बड़ी उलपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 300 कैच पूरा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी और दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 18, 2026 | 12:10 AM

जोस बटलर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jos Buttler Create History: आईपीएल 2026 के 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बटलर ने टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने का कारनामा अपने नाम किया है।

जोस बटलर ने अंगकृष रघुवंशी का कैच लेकर 300 कैचों का आंकड़ा पूरा किया। इसके साथ ही जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले महज चौथे खिलाड़ी और दूसरे विकेटकीपर हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है। पोलार्ड ने टी20 में 405 कैच पकड़े हैं।

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर का नाम है, जिन्होंने 332 कैच लिए हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक 316 कैच के साथ सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। केकेआर की पारी के दौरान रबाडा की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी का कैच पकड़ने के साथ ही बटलर ने यह खास मुकाम हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें

GT vs KKR: शुभमन गिल की दमदार पारी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता को 5 विकेट से हराया

GT vs KKR: ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, गुजरात के खिलाफ 180 रनों पर सिमटी कोलकाता नाइट राइडर्स

GT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच कैच
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 735 405
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका 561 332
क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 440 316
जोस बटलर इंग्लैंड 498* 300*
ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज 582 275

आईपीएल 2026 में बटलर का प्रदर्शन

बटलर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है। वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 5 पारियों में 158 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बना चुके हैं। बटलर ने इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए हैं। कोलकाता के खिलाफ बटलर 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके लगाए थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए जूझते नजर आए थे। इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर टूर्नामेंट में खेली 8 पारियों में 10.87 की औसत और 116 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 87 रन ही बना सके थे।

Jos buttler becomes 4th cricketer the world to take 300 catches in t20s

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 12:10 AM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Jos Buttler
  • Kolkata Knight Riders
  • Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.