T20 World Cup में जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Jos Buttler: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। 1030 रन के साथ वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोस बटलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Jos Buttler Created History: इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के पांचवें मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में जोस बटलर नेपाल के खिलाफ 26 रनों की पारी खेल सके। हालांकि, इस पारी के बाद भी वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जोस बटलर ने महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जोस बटलर के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 1030 रन हो गए हैं।
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 1292 – विराट कोहली
- 1220 – रोहित शर्मा
- 1030* – जोस बटलर
- 1016 – महेला जयवर्धने
- 984 – डेविड वॉर्नर
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 1292 रन बनाए। वहीं उसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित ने 1220 रन बनाए हैं। अब इस लिस्ट में जोस बटलर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं चौथे नंबर पर महेला जयवर्धने और पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर मौजूद है। इस लिस्ट में जोस बटलर ही मौजूदा वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। बाकी सभी बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
इंग्लैंड की पारी का हाल
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 5 के स्कोर पर पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा। जोस बटलर और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर स्कोर को 43 तक ले गए। बटलर 17 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन भी मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए।
57 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही इंग्लैंड को बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। बेथेल ने अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। बेथेल के बाद हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक का अर्धशतक से इंग्लैंड मजबूत, नेपाल को दिया 185 रन का टारगेट
हैरी ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई और 18 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 184 तक पहुंचाया। सैम करन 2 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर आउट हुए।
