T20 World Cup में जोस बटलर और आदिल रशीद ने रचा इतिहास, नॉकआउट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जोस बटलर और आदिल रशीद ने बड़ा मुकाम हासिल किया। दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच और नॉकआउट मुकाबले खेलने वालों में शामिल हो गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोस बटलर और आदिल रशीद (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 World Cup Knock Out Appearances: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके साथ ही इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जोस बटलर और आदिल रशीद टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबला खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में जोस बटलर का यह 43वां मुकाबला है। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने संन्यास लेने से पहले तक कुल 47 मुकाबले खेले हैं। वहीं 43 मुकाबले के साथ शाकिब अल हसन तीसरे नंबर पर है। वहीं इस लिस्ट में 38 मुकाबले के साथ आदिल रशीद पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी
- 47 – रोहित शर्मा
- 43 – जोस बटलर*
- 43 – शाकिब अल हसन
- 41 – डेविड वॉर्नर
- 38 – आदिल राशिद
- 37 – महमूदुल्लाह
इस बड़े रिकॉर्ड के साथ जोस बटलर और आदिल रशीद ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में 7 मुकाबले खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा बार खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने नॉकआउट में कुल 8 मुकाबले खेले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
क्रिकेट जगत में बजा जो रूट का डंका, टेस्ट मैच में पूरा किया पारियों का ‘तीसरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास
T20 World Cup से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार; फैंस हुए मायूस
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे ज़्यादा बार खेलने वाले
- 8 – रोहित शर्मा
- 7 – कुमार संगकारा
- 7 – महेला जयवर्धने
- 7 – तिलकरत्ने दिलशान
- 7 – लसिथ मलिंगा
- 7 – एंजेलो मैथ्यूज
- 7 – जोस बटलर
- 7 – आदिल राशिद
अगर आज का मुकाबला इंग्लैंड जीत जाती है तो जोस बटलर और आदिल रशीद रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसके साथ ही जोस बटलर अगले मुकाबले में शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
इंग्लैंड की टीम लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही है। ऐसा लगातार तीसरी बार है, जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीम आमने-सामने हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मैच जीते।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
गुरुवार को वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया इस नॉकआउट मैच में बगैर किसी बदलाव के उतरी है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में रेहान अहमद के स्थान पर जेमी ओवरटन को मौका दिया गया है।
