मुंबई इंडियंस इस धाकड़ खिलाड़ी को करेगी टीम में शामिल, IPL में पहले भी मचा चुके हैं तहलका
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के बाकी बचे हुए मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो को शामिल कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो जॉनी को विल जैक्स की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जॉनी बेयरस्टो (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: आईपीएल 2025 दोबारा 17 मई से शुरू हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद अब फिर से ये लीग खेला जाएगा। हालांकि इस लीग में आपको कई स्टार खिलाड़ी नहीं दिखेंगे। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस की टीम में कई खिलाड़ी नहीं दिखेंगे।
नेशनल ड्यूटी के कारण विल जैक्स अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलते दिखेंगे। वहीं अब उनके जगह इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो को मुंबई इंडियंस शामिल करने को पूरी तरह से तैयार है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जॉनी बेयरस्टो को विल जैक्स की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस जॉनी बेयरस्टो को शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नॉक आउट राउंड से बेयरस्टो मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे। अगर उन्हें इंग्लैंड एवं बेल्स क्रिकेट बोर्ड एनओसी दे देती है तो वो प्लेऑफ के मैच में मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स को 5.25 करोड़ में किया था शामिल
विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये में शामिल किया था। वो फिलहाल भारत में ही हैं। लेकिन राष्ट्रीय ड्यूटी के कारण वो प्लेऑफ के मैच से अनुपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने 12 मैचों में 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी से भी मुंबई को बहुत योगदान दिया है। अब उनके जगह पर बेयरस्टो को शामिल किया जाएगा।
बेयरस्टो का आईपीएल रिकॉर्ड
आईपीएल में बेयरस्टो ने कुल 50 मैच खेले हैं और दो शतकों और नौ अर्द्धशतकों की मदद से 1589 रन बनाने में सफल रहे हैं। अगर आने वाले दिनों में मुंबई इंडियंस उन्हें साइन करती है, तो बेयरस्टो को ओपनर या नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए देखा जा सकता है। टीम में उनके शामिल होने से मुंबई इंडियंस को प्लेइंग इलेवन में रियान रिकलटन की जगह लेने में मदद मिलेगी।
IPL शुरू होते ही जिंदल और नीता अंबानी को नई टेंशन, छोटी सी गलती का भुगतना होगा बड़ा खामियाजा
MI के आगामी मैच
मुंबई इंडियंस 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने 13वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी और फिर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। अभी तक MI के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं और हार्दिक पांड्या की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ की दौड़ में काफ़ी मज़बूत स्थिति में है।
