जिस खिलाड़ी का बचपन में उड़ता था मजाक, कैसे बन गई हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा; जानिए उनकी कहानी
Happy Birthday Jhulan Goswami: भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी आज 43 वर्ष की हो गईं। संघर्ष और मेहनत से भरे उनके करियर ने कई रिकॉर्ड बनाए और वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
झूलन गोस्वामी (फोटो-सोशल मीडिया)
Jhulan Goswami Birthday: भारतीय महिला टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी आज 25 नवंबर 2025 को अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाजों में शुमार झूलन का सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प से भरा रहा है। गली क्रिकेट से लेकर लगभग दो दशक तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झूलन आज करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
झूलन गोस्वामी ने अपनी सटीक गेंदबाजी और रफ्तार से महिला क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के बदौलत इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम की है। कुछ साल पहले झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वो अब भारत में तेज गेंदबाजी को निखारने का काम कर रही हैं।
बचपन से क्रिकेट का जुनून
25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के चकदाह में जन्मीं झूलन बचपन से ही क्रिकेट की दीवानी थीं। हालांकि, मां को उनका लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलना पसंद नहीं था। इसके बावजूद झूलन का जुनून कम नहीं हुआ। उनकी धीमी गेंदों पर जब बच्चे चौके-छक्के जड़ देते और मजाक उड़ाते, तो उन्होंने ठान लिया कि वह तेज गेंदबाज बनेंगी और उन्होंने फिर कड़ी मेहनत शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
जन्मदिन विशेष: 50 के हुए युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन, जानें कैसे सिनेमाई पर्दे पर उनकी कहानियों ने रचा इतिहास
तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
जन्मदिन विशेष: आखिर कैसे एक साधारण सैनिक बन गया दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? हिटलर के उदय की वो अनकही कहानी
एक मैच जिसने बदल दी दिशा
साल 1997 में भारत में महिला विश्व कप आयोजित हुआ। ईडन गार्डन्स में खेले गए फाइनल मुकाबले के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने उनके स्कूल को टिकट भेजे थे। झूलन ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच उस फाइनल को लाइव देखा। यह वही पल था जिसने उनके भीतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का सपना और अधिक मजबूत कर दिया।
यह भी पढ़ें: ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया, बेंगलुरु में हुआ भव्य स्वागत; देखें VIDEO
2002 में झूलन गोस्वामी ने किया था भारत के लिए डेब्यू
झूलन गोस्वामी ने एमआरएफ अकादमी से ट्रेनिंग ली। केवल 15 वर्ष की उम्र में उनकी तेज गेंदें चयनकर्ताओं की नजरों में आ गईं। जनवरी 2002 में उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। 6 जनवरी को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में झूलन ने 7 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 2 विकेट लिए और भारत ने मुकाबला 8 विकेट से जीता। यह शुरुआत थी एक सुनहरे करियर की।
टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट हासिल करने वाली सबसे युवा
झूलन गोस्वामी ने करीब दो दशक भारत के लिए खेला। इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। झूलन गोस्वामी महिलाओं के एक ही टेस्ट क्रिकेट मैच में 10 विकेट हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 साल और 277 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।
वनडे में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाली महिला क्रिकेटर
झूलन महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदें फेंकने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 204 मुकाबलों में कुल 10,005 गेंदें डालीं, जिसमें सर्वाधिक 255 विकेट हासिल किए। झूलन के अलावा, आज तक वनडे क्रिकेट में कोई अन्य महिला गेंदबाज 200 विकेट का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। झूलन टेस्ट (18) के साथ वनडे (56) क्रिकेट में सर्वाधिक खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू आउट करने वाली महिला गेंदबाज भी हैं।
यह भी पढ़ें: कबड्डी वर्ल्ड कप जीतने पर PM मोदी ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई, लगातार दूसरी बार जीती ट्रॉफी
झूलन गोस्वामी ने भारत की तरफ से 204 वनडे मुकाबलों में 22.04 की औसत के साथ 255 रन बनाए, जबकि 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 56 विकेट निकाले। झूलन ने 12 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें 17.36 की औसत के साथ 44 विकेट हासिल किए।
पद्म श्री से भी किया गया सम्मानित
2002 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली झूलन ने अपनी गति, लाइन-लेंथ और निरंतरता से कई रिकॉर्ड बनाए। वे लंबे समय तक भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ रहीं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनी रही। क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झूलन गोस्वामी को साल 2010 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से नवाजा गया, जबकि साल 2012 में उन्हें ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया।
