झारखंड विधानसभा चुनाव: एमएस धोनी ने रांची में डाला वोट, पत्नी साक्षी भी थी साथ, यहां देखें वीडियो
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है, जिसके लिए भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मतदान किया है। उनके साथ उनकी पत्नि साक्षी ने भी मतदान किया।
- Written By: मृणाल पाठक
एमएस धोनी और साक्षी धोनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में राज्य की 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। आम नागरिक और सियासतदान से लेकर सेलिब्रिटी तक वोट करने पहुंच रहे हैं। जहां भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मतदान किया है। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी ने भी मतदान किया।
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि दोपहर एक बजे तक लगभग 46.25% मतदान हो चुका है। धोनी ने भी भारत के नागरिक होने का फर्ज निभाया है। साथ ही उनकी पत्नी ने भी मतदान किया है।
#WATCH | Former Indian cricket team captain MS Dhoni along with his wife, Sakshi arrives at a polling booth in Ranchi to cast his vote for #JharkhandAssemblyElections2024 pic.twitter.com/KlD68mXdzM — ANI (@ANI) November 13, 2024
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
धोनी की झलक पाने के लिए बेताब दिखे फैंस
न्यूज एजेंसी ने महेंद्र सिंह धोनी के पोलिंग बूथ पर पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रांची में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। ज्ञात हो कि धोनी का घर रांची रिंग रोड पर है। ऐसे में उन्होंने और उनकी पत्नी ने वोट डालकर जागरूक नागरिक का संदेश दिया है।
आईपीएल 2025 में फिर दिखेगा जलवा
जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंद धोनी जल्द ही आईपीएल 2025 में देखने मिलने वाले हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाले हैं। उन्हें चैन्नई ने 4 करोड़ रिटेन किया है। धोनी के फैंस काफी खुश हैं कि उन्हें एक बार फिर 2025 में धोनी को बल्लेबाजी करते देखने मिलेगा।
क्या है झारखंड का चुनावी कार्यक्रम
झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके पहले चरण में 43 सीटों के लिए आज यानी बुधवार को वोटिंग की जा रही है तो वहीं, दूसरे और आखिरी में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। इस बार झारखंड की लड़ाई काफी दिलचस्प और रोमांचक मानी जा रही है। अब देखना अहम होगा कि इस बार यहां बाजी कौन मारेगा?
