Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जसप्रीत बुमराह को किसी ने बताया पूरा पैकेज, किसी ने कहा टर्मिनेटर; वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गजों से मिल रही वाहवाही

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन सबसे अलग है। विचित्र एक्शन और असाधारण कौशल ही उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 29, 2024 | 06:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 295 रनों से शिकस्त झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक्शन सबसे अलग है। विचित्र एक्शन और असाधारण कौशल ही उन्हें संपूर्ण पैकेज बनाता है।

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी करते हुए बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लिये और ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुने गए। स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ उसके रनअप की शुरूआत से ही उसका गेंदबाजी एक्शन अजीब है। वह अलग ही तरह से दौड़ता है और उसके एक्शन का आखिरी मूवमेंट भी विचित्र है । मैने उसका सामना काफी बार किया है और हर बार उसके खिलाफ क्रीज पर जमने में समय लगता है ।”

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का जलवा, तोड़ा श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज का रिकॉर्ड

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स

ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय

अकरम ने कहा बुमराह की लेंथ है बेस्ट

पहले टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ को बुमराह ने ही आउट किया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि बुमराह जब गेंद को छोड़ते हैं तो दूसरे गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज से कम से कम एक फुट करीब होते हैं जिससे गेंद की लैंथ को पकड़ना मुश्किल हो जाता है ।

स्मिथ ने बताया पूरा पैकेज

स्मिथ ने कहा ,‘‘ वह आपके करीब आकर गेंद छोड़ता है जिससे आपको समय ही नहीं मिल पाता । इसके अलावा वह गेंद को दोनो ओर से स्विंग करा सकता है । रिवर्स स्विंग, धीमी गेंद, अच्छे बाउंसर , उसके पास सब कुछ है । वह एक गेंदबाज के तौर पर पूरा पैकेज है ।”

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने क्या कहा

आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन मार्टिन ने कहा ,‘‘ वह टर्मिनेटर है । उसे अपनी ताकत पता है और वह बल्लेबाज की कमजोरियां ढूंढ लेता है । उसका रनअप लंबा नहीं है लेकिन वह काफी चतुराई से गेंदबाजी करता है ।”

Jasprit bumrah unique bowling action make a complete package says steve smith

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 06:39 PM

Topics:  

  • Border-Gavaskar Trophy
  • India vs Australia
  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.