Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अश्विन ने पीछे छोड़ा।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 22, 2026 | 09:59 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jasprit Bumrah Becomes India’s Highest Wicket-Taker In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुमराह के तीन विकेटों ने उन्हें रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने और मेन्स T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने में मदद की। अश्विन ने भारत के लिए 24 T20 वर्ल्ड कप मैच खेले और 32 बैट्समैन को आउट किया, जबकि बुमराह के नाम अब 22 मैचों में 33 विकेट हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह 22* 33 3/7
रविचंद्रन अश्विन 24 32 4/11
अर्शदीप सिंह 18* 32 4/9
हार्दिक पांड्या 29* 29* 3/20
रविंद्र जडेजा 30 22 3/15
अक्षर पटेल 16 18 3/23
हरभजन सिंह 19 16 4/12
इरफान पठान 15 16 3/16
आशीष नेहरा 10 15 3/19
आरपी सिंह 9 14 4/13

इन बल्लेबाजों को बुमराह ने किया चलता

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डी कॉक 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके और बुमराह ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs SA: आमने-सामने आए वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलर, हुई बहस, मैच के दौरान दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का जलवा, तोड़ा श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज का रिकॉर्ड

IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी

T20I में इंग्लैंड का कीर्तिमान, श्रीलंका के खिलाफ लगातार दर्ज की 12वीं जीत; कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

यह भी पढ़ें: T20I में इंग्लैंड का कीर्तिमान, श्रीलंका के खिलाफ लगातार दर्ज की 12वीं जीत; कई रिकॉर्ड अपने नाम

अपने दूसरे ओवर में बुमराह ने एक और बड़ा झटका दिया। इस बार उनका शिकार बने रयान रिकेल्टन, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं। रिकेल्टन को ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने कैच लपककर पवेलियन भेजा। बुमराह यहीं नहीं रुके। उन्होंने साउथ अफ्रीका की पारी के 19वें ओवर में कॉर्बिन बॉश को आउट कर अपना तीसरा विकेट पूरा किया। बॉश का कैच खुद बुमराह ने अपनी ही गेंद पर लपका।

अर्शदीप सिंह ने की अश्विन की बराबरी

दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को दबाव में रखा। इन विकेटों के साथ अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने कुल 32 विकेट पूरे कर लिए और इस मामले में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली।

Jasprit bumrah becomes highest wicket taker in t20 world cup for india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Cricket
  • ICC T20 World Cup
  • India vs South Africa
  • Jasprit Bumrah
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.