Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दबाव वाली परिस्थितियों…T20 World Cup 2026 का खिताब जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में चार विकेट लेकर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 12, 2026 | 02:03 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में खिताब का बचाव कर भारत को तीसरी बार यह ट्रॉफी दिलाने पर खुशी व्यक्त की।

बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर भारत को आसान जीत दिला दी। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने बुमराह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैं पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता। हमेशा सक्रिय रूप से भाग लेना चाहता हूं। मुझे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना पसंद है। मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद रही हैं।’’

टीम के लिए कुछ करता हूं तो खुशी होती है

जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, “मैंने क्रिकेट इसी मकसद से खेला है। जब मैं टीम के लिए कोई बदलाव लाता हूं और सफल होता हूं, तो इससे बढ़कर खुशी कोई नहीं हो सकती।’’ बुमराह ने खिताबी जीत के दौरान अपने परिवार की मौजूदगी का जिक्र करते हुए इसे निजी पल बताया। मेरा बेटा, मेरी मां और परिवार यहां थे। यह पल मेरे लिए बेहद खास था। लगातार दो विश्व कप जीतना कोई आसान बात नहीं है, इसके लिए मैं ईश्वर का आभारी हूं।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल

Women’s T20 World Cup में भारत की नजरें ट्रॉफी पर, इन बड़ी वजहों से Team India को माना जा रहा प्रबल दावेदार

Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल

यहां से क्रिकेट खेलना किया था शुरू

गुजरात के इस तेज गेंदबाज के लिए यह जीत भावनात्मक रूप से भी खास थी क्योंकि यही मैदान उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत का स्थल रहा। बुमराह ने कहा, “यहीं से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। यहीं गुजरात के लिए खेलते हुए आगे बढ़ा और अब यहीं विश्व कप जीता और मैन ऑफ द मैच बना। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप फाइनल में हम थोड़ा पीछे रह गए थे, लेकिन इस बार जीत हासिल कर ली।”

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को नहीं…इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, आखिर डिविलियर्स ने क्यों कहा ऐसा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का प्रदर्शन

विश्व कप में भारत के लिए 8 मैचों में बुमराह ने 14 विकेट लिए। वह संयुक्त रूप से वरुण चक्रवर्ती के साथ शीर्ष पर हैं। हालांकि वरुण ने बुमराह से एक मैच ज्यादा खेले थे। बुमराह की इकॉनमी भी वरुण के मुकाबले बेहद प्रभावी रही। टूर्नामेंट के निर्णायक मैचों में बुमराह ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Jasprit bumrah says i always wanted to do a tough job

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 02:03 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • Jasprit Bumrah
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.