जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने
Jasprit Bumrah Creates History: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो बतौर तेज गेंदबाज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 50 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Jasprit Bumrah Creates History: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्लेइंग में नाम शामिल होते ही जसप्रती बुमराह ने इतिहास रच दिया है। दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का यह 50वां टेस्ट मुकाबला है। वही भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेलने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह ने अब तक टेस्ट में 222 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे में 89 मैचों में 149 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह ने 75 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 96 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट में बुमराह ने 15 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वनडे में बुमराह दो बार ही पांच विकेट हॉल ले सके है। वहीं उन्होंने टी20 में एकबार भी पांच विकेट नहीं चटकाया है।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड
| प्रारूप | मैच | रन (बल्लेबाज़ी) | सर्वोच्च स्कोर | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी | 5 विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 50 | 341 | 34* | 222 | 6/27 | 15 |
| वनडे | 89 | 91 | 16 | 149 | 6/19 | 2 |
| टी20 | 75 | 8 | 7 | 96 | 3/7 | 0 |
महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 50 मैच खेलने वाले पहले पहले क्रिकेटर थे। उनके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल ने भी टेस्ट, वनडे और टी20आई में 50 मैच खेले।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 50+ मैच खेलने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | टेस्ट मैच | वनडे मैच | टी20 मैच |
|---|---|---|---|
| महेंद्र सिंह धोनी | 90 | 350 | 98 |
| विराट कोहली | 123 | 302 | 125 |
| रोहित शर्मा | 67 | 273 | 159 |
| रविचंद्रन अश्विन | 106 | 116 | 65 |
| रवींद्र जडेजा | 87* | 204 | 74 |
| केएल राहुल | 65* | 85 | 72 |
| जसप्रीत बुमराह | 50* | 89 | 75 |
बुमराह ने पिछले हफ़्ते वेस्टइंडीज के ख़िलाफ पहले टेस्ट मैच की दो पारियों में टीम इंडिया के लिए कुल 20 ओवर गेंदबाज़ी की। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी में 3 विकेट लिए, लेकिन दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं ले पाए। अहमदाबाद टेस्ट में बुमराह के तीसरे विकेट ने उन्हें भारत में 50 टेस्ट शिकार पूरे करने में मदद की। वह तीन अलग-अलग देशों में कम से कम 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs WI: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने बांधी काली पट्टी, जानें वजह
भारत में बुमराह ने टेस्ट मैचों में चटकाए है 50 विकेट
बुमराह ने भारत में अब तक खेले गए 14 टेस्ट मैचों में 50 बल्लेबाज़ों को आउट किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 12 मैचों में 64 बल्लेबाज़ों को आउट किया है। अहमदाबाद के इस 31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज ने इंग्लैंड में भी 12 टेस्ट खेले हैं और 51 बल्लेबाज़ों को आउट किया है। बुमराह के नाम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
