जेसन होल्डर ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करने वाले…
Jason Holder Creates History: वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने ब्रावो का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब होल्डर वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेसन होल्डर (फोटो-सोशल मीडिया)
Jason Holder breaks DJ Bravo Record: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जेसन होल्डर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। होल्डर ने इस मुकाबले में 4 विकेट लेकर ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब होल्डर वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए 91 मैचों में खेलते हुए 78 विकेट चटकाए थे। वहीं होल्डर ने 74 मैचों में यह कारनामा किया है। वो ब्रावो से 18 मैच और 6 कम पारियों में गेंदबाजी की है। इसके बावजूद उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के हीरो भी रहे।
उन्होंने दूसरे टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट चटकाए और बल्ले से विजयी रन भी बनाया। गेंदबाजी करते हुए जेसन होल्डर ने दोनों पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज़, सैम अयूब और साहिबज़ादा फ़रहान को चलता किया। उसके बाद पाकिस्तान के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने हसन नवाज को चलता किया। वहीं चौथा विकटे मोहम्मद नवाज के रूप में उन्हें मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
| खिलाड़ी का नाम | करियर अवधि | मैच | पारियां | विकेट |
|---|---|---|---|---|
| जेसन होल्डर | 2014–2025 | 74 | 71 | 81 |
| डीजे ब्रावो | 2006–2021 | 91 | 77 | 78 |
| अकील हुसैन | 2021–2025 | 77 | 73 | 72 |
| रोमारियो शेफर्ड | 2020–2025 | 62 | 58 | 64 |
| अल्जारी जोसेफ | 2022–2025 | 45 | 44 | 62 |
| आंद्रे रसेल | 2011–2025 | 86 | 75 | 61 |
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। जिसमें हसन नवाज ने 40, आगा सलमान ने 38 और जखर जमान ने 20 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4, मोती ने 2, अकील हुसैन ने 1, शमर जोसेफ ने 1 और चेज ने 1 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 2 विकेट से रौंदा, तीसरा मैच निर्णायक
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 134 रनों के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज ने 17वें ओवर तक 98 रन बनाकर 7 विकेट गंवा दिए थे। अंत के तीन ओवर में रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने पाकिस्तान से मुकाबले को छीन लिया। वेस्टइंडीज के लिए साई होप ने 21, मोती ने 28, चेज ने 16, होल्डर ने 16 और शेफर्ड ने 15 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 3, सैम अयूब ने 2, मुकीम ने 1 और शाहीन शाह अफरीदी ने 1 विकेट चटकाए। अब दोनों टीमों की नजरें सीरीज के अंतिम मुकाबले पर होगी। इस सीरीज में दोनों टीमों ने 1-1 जीत दर्ज कर ली है।
