जेकब डफी ने तोड़ा रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
Jacob Duffy: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। जेकब डफी ने साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेकब डफी (फोटो-सोशल मीडिया)
Jacob Duffy Breaks Richard Hadlee’s Record: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी ने इस साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। जेकब डफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में 9 विकेट लेकर एक कैलेंडर ईयर में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जेकब डफी ने रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़कर इतिहास रचा और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
31 साल के जेकब डफी ने इस साल 2025 में तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए खेले गए 36 मैचों में कुल 81 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले एक साल में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड रिचर्ड हेडली के नाम था। हेडली ने 1985 में न्यूजीलैंड के लिए महज 23 मैचों में ही 79 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 बार पांच विकेट हॉल लिया।
न्यूजीलैंड के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा विकेट
| खिलाड़ी | वर्ष | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ आंकड़े | 5-विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|
| जेकब डफी (Jacob Duffy) | 2025 | 36 | 81 | 5/34 | 3 |
| रिचर्ड हैडल (Richard Hadlee) | 1985 | 23 | 79 | 9/52 | 6 |
| डेनियल वेटोरी (Daniel Vettori) | 2008 | 33 | 76 | 6/56 | 5 |
| ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) | 2015 | 25 | 72 | 5/27 | 3 |
| ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) | 2017 | 27 | 69 | 7/34 | 2 |
| क्रिस कैर्न्स (Chris Cairns) | 1999 | 30 | 68 | 7/27 | 4 |
| डेनियल वेटोरी (Daniel Vettori) | 2004 | 34 | 66 | 6/28 | 5 |
| ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) | 2018 | 27 | 66 | 6/30 | 3 |
| टिम साउदी (Tim Southee) | 2022 | 31 | 65 | 5/35 | 1 |
| मैट हेनरी (Matt Henry) | 2025 | 27 | 65 | 6/39 | 3 |
डफी ने अगस्त में किया टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू
जेकब डफी ने 7 अगस्त 2025 को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 25 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीनों टेस्ट में पांच-पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
यह भी पढ़ें: NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 323 रनों से रौंदा, टेस्ट सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम
टेस्ट में 25 विकेट के अलावा डफी ने इस साल खेले गए 11 वनडे में 21 बल्लेबाज़ों और 21 T20I में 35 बल्लेबाज़ों को आउट किया। 2025 में किसी भी दूसरे गेंदबाज ने डफी से ज़्यादा विकेट नहीं लिए हैं और यह तय है कि वह साल का अंत सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर करेंगे।
2025 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (टेस्ट + वनडे + टी20)
| खिलाड़ी | देश | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ आंकड़े | 5-विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|
| जेकब डफी (Jacob Duffy) | न्यूजीलैंड | 36 | 81 | 5/34 | 3 |
| ब्लेसिंग मुजाराबानी (Blessing Muzarabani) | जिम्बाब्वे | 31 | 65 | 7/58 | 3 |
| मैट हेनरी (Matt Henry) | न्यूजीलैंड | 27 | 65 | 6/39 | 3 |
| अली दावूद (Ali Dawood) | बहरीन | 37 | 63 | 7/19 | 1 |
| कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) | भारत | 25 | 60 | 5/82 | 1 |
| रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) | जिम्बाब्वे | 35 | 56 | 5/37 | 1 |
| जेडन सील्स (Jayden Seales) | वेस्ट इंडीज | 26 | 56 | 6/18 | 2 |
| रिजवान बट (Rizwan Butt) | बहरीन | 34 | 55 | 6/9 | 1 |
| मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) | ऑस्ट्रेलिया | 13 | 54 | 7/58 | 3 |
| अब्रार अहमद (Abrar Ahmed) | पाकिस्तान | 34 | 53 | 4/9 | 0 |
