जैकब बेथल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले...

Jacob Bethell Scored Century: इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 21 साल 319 दिन की उम्र में शतक जड़ते ही उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक लगाया।
जैकब बेथल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले...
जैकब बेथेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jacob Bethell Scored First Century in International Cricket: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो वनडे में इंग्लैंड के लिए शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया।

जैकब बेथेल का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 गेंदों में अपना पहला शतक बनाया। वहीं बेथेल ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 13 चौके और 3 छक्के लगाए। पहली पारी में इंग्लैंड ने 400 से ज्यादा रन बनाए।

जैकब बेथेल से पहले इस खिलाड़ी ने किया था कारनामा

जैकब बेथेल से पहले एक ही खिलाड़ी ने दो बार वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाया है। डेवड गॉवर ने पाकिस्तान के खिलाफ 1978 में शतक लगाया था। उस समय उनकी उम्र 21 साल 55 दिन थी। वहीं दूसरी बार डेविड गॉवर ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1979 में किया। उस में वो 21 साल और 309 दिन के थे। अब तीसरे नंबर पर जैकब बेथेल शामिल हो गए हैं। जिन्होंने 21 साल 319 दिन में शतक लगाया है।

इंग्लैंड के लिए वनडे शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी का नाम उम्र विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 डेविड गॉवर 21 वर्ष 55 दिन पाकिस्तान द ओवल 1978
2 डेविड गॉवर 21 वर्ष 309 दिन ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1979
3 जैकब बेथेल 21 वर्ष 319 दिन दक्षिण अफ्रीका साउथेम्प्टन 2025
4 क्रेग कीस्वेटर 22 वर्ष 97 दिन बांग्लादेश चटगाँव 2010
5 एलिस्टर कुक 22 वर्ष 239 दिन भारत साउथेम्प्टन 2007

इस लिस्ट में क्रेग कीस्वेटर और एलिस्टर कुक भी शामिल हैं। क्रेग कीस्वेटर ने 22 साल 97 दिन में बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में शतक लगाया था। वहीं एलिस्टर कुल ने 22 साल और 239 दिन में भारत के खिलाफ साउथेम्प्टन में शतक लगाया था। यह कारनामा उन्होंने 2007 में किया था।

इंग्लैंड की टीम ने 400 रनों का आंकड़ा किया पार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाए। जैकब बेथेल के अलावा जो रूट ने भी शतक जड़ा। बेथेल ने 110 और रूट ने 100 रन बनाए। उसके अलावा जोस बटलर ने 62, जेमी स्मिथ ने 62 और बेन डकेट ने 31 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने 7 बार वनडे क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा पार किया।

वनडे मैचों में 400 से ज़्यादा का स्कोर

  • 8 - दक्षिण अफ्रीका
  • 7 - भारत
  • 7 - इंग्लैंड
  • 3 - ऑस्ट्रेलिया
  • 2 - न्यूज़ीलैंड
  • 2 - श्रीलंका
  • 1 - जिम्बाब्वे
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com