T20 World Cup 2026 में इटली ने हासिल की ऐतिहासिक जीत, नेपाल को 10 विकेटों को रौंदा
T20 World Cup 2026: 'मोस्का बंधुओं' की अटूट शतकीय साझेदारी के चलते इटली से इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इटली के लिए यह जीत काफी ऐतिहासिक रही। इटली की टीम नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का (फोटो-सोशल मीडिया)
Nepal vs Italy, 17th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने इतिहास रच दिया। ‘मोस्का बंधुओं’ की जोड़ी ने अटूट साझेदारी करते हुए इटली को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। ग्रुप-सी के इस मैच को अपने नाम करते हुए इटली ने जीत का खाता खोला।
इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।
नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मिला न्योता
मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस टीम को कुशल भुर्तेल (5) के रूप में 8 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
रोहित 14 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 20 गेंदों में 2 चौकों के साथ 20 रन टीम के खाते में जोड़े। नेपाल ने 49 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने आसिफ शेख के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
कलुगामागे की घातक गेंदबाजी
दीपेंद्र ने 18 गेंदों में 17 रन की पारी खेली, जबकि आरिफ 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, करण केसी ने 18 रन की नाबाद पारी खेली। नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में 123 के स्कोर पर सिमट गई। इटली की तरफ से क्रिशन कलुगामागे ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि बेन मानेंटी ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: कलुगामागे की घातक गेंदबाजी, इटली के सामने नेपाल की टीम 123 रनों पर हुई पस्त
इटली से 10 विकेट से जीता मुकाबला
इसके जवाब में इटली ने ‘मोस्का बंधुओं’ के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे। नेपाल के गेंदबाज इस मैच में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।
