Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ खिलाड़ी को मिली रणजी ट्रॉफी में कप्तानी, 4 साल बाद खेलेंगे घरेलू क्रिकेट

झारखंड की रणजी टीम में अनुभवी विकेटकीपर-बैट्समैन इशान किशन की वापसी हो गई है और इस बार उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है। 2023-24 सीजन में बाहर रहने के बाद किशन को फिर से झारखंड की टीम में जगह मिली है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 09, 2024 | 05:48 PM

Ishan Kishan (Photo-x/twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। जिसके लिए सभी राज्यों ने अपने टीम का ऐलान कर दिया गया। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन को झारखंड का कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही ईशान किशन की घरेलू क्रिकेट में वापसी हो गई है। उन्होंने आखिरी बार 2018-19 सीजन में झारखंड की कप्तानी की थी।

इशान किशन हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए मुंबई के खिलाफ इरानी कप के एकमात्र पारी में 38 रन बनाएं थे। उस मैच में ईशान ने विकेटकीपिंग नहीं की थी। जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि झारखंड के लिए भी कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई देंगे। वहीं किशन केवल बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

झारखंड टीम में हुई ईशान किशन की वापसी

किशन की वापसी के साथ ही झारखंड की टीम में कई बदलाव हुए हैं। सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम और वरुण आरोन जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। जिसके बाद टीम को नए सिरे से बनाने की कोशिश की गई है। झारखंड के चयन समिति के अध्यक्ष सुब्रतो दास ने कहा, “इशान एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा। हम एक युवा टीम के साथ इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव

Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी

सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO

झारखंड की टीम 2024-25 रणजी सीजन के पहले दो मैचों के लिए घोषित की गई है। टीम का पहला मैच असम के खिलाफ 12 अक्टूबर से गुवाहाटी में होगा, जो एलीट ग्रुप डी के तहत खेला जाएगा। पिछले सीजन में झारखंड आठ टीमों के ग्रुप ए में तीसरे स्थान से नीचे रहा था।

यह भी पढ़े: INDW vs SLW Live: भारतीय टीम को हर हाल में हासिल करनी होगी जीत, उलटफेर पर श्रीलंका की नजरें

झारखंड रणजी टीम (पहले दो मैचों के लिए)
इशान किशन (कप्तान), विराट सिंह (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नसीम सिद्धिकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सुरज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकस कुमार, विवेकानंद तिवारी, मनीशी, रवि कुमार यादव, रौनक कुमार

Ishan kishan leads jharkhand team in ranji trophy he plays domestic cricket after 4 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 05:48 PM

Topics:  

  • Jharkhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.