ICC Rankings में ईशान की जबरदस्त छलांग, टॉप-10 में मारी एंट्री; दो जीरो के बाद भी अभिषेक शीर्ष पर बरकरार
Ishan Kishan Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ईशान किशन ताजा रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दो जीरो के बाद भी अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC T20I Batsman Ranking : आईसीसी ने बुधवार 18 फरवरी को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टी20आई की रैंकिंग में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को 17 पायदान का फायदा हुआ है। ईशान किशन अब ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंच गए हैं।
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी। वहीं नामीबिया के खिलाफ ईशान ने 61 रन बनाए थे। जबकि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ ईशान ने 20 रनों की पारी खेली थी। इन पारियों की वजह से ईशान की रैंकिंग में सुधार हुई है।
8वें नंबर पर पहुंचे ईशान किशन
न्यूजीलैंड के सीरीज से पहले ईशान किशन आईसीसी टी20आई रैंकिंग में टॉप-50 में शामिल नहीं थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। ताजा रैंकिंग में ईशान किशन 17 स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। तिलक वर्मा चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
अभिषेक टॉप पर बरकरार
अभिषेक शर्मा का यह वर्ल्ड कप अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। अभिषेक दो मैच में दोनों बार जीरो पर आउट हो गए है। वो वर्ल्ड कप में अभी तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। यूएसए के खिलाफ अभिषेक पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे। वहीं उसके बाद नामीबिया के खिलाफ वो नहीं खेल पाए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए वो फिर से जीरो पर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद भी उनके रैंकिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। वो अभी भी पहले स्थान पर बरकरार हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पथुम निसांका को भी हुआ फायदा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका को 3 स्थान का फायदा हुआ है। पथुम निसांका छठे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जोस बटलर को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। जबकि सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर बने हुए है। टॉप-10 में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद है।
