मोहम्मद शमी की जल्द होगी मैदान पर वापसी, IPL के बाद इस टीम के लिए दिखेंगे खेलते

Mohammed Shami: बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी घरलू टूर्नामेंट के लिए 50 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। वो दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे।
मुझे गुंडा बना रहे हैं... BCCI से आखिरी लड़ाई के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, वापसी पर दिया बड़ा बयान
मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी इस समय टेस्ट क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल के बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। अब उनका नाम आगामी सीजन के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की है। इस लिस्ट में 50 खिलाड़ियों का नाम जारी किया गया है। घरेलू क्रिकेट सीजन 2025-26 के लिए मोहम्मद शमी को इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा कुछ और भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने जो सूची जारी की उसमें तेज गेंदबाज आकाश दीप और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी शामिल हैं। यह दोनों अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। उसके अलावा बंगाल के कई स्टार खिलाड़ी को इस लिस्ट में रखा गया है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, बल्लेबाज अनुस्तुप मजूमदार, स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल भी संभावित खिलाड़ियों में शामिल है।

चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार खेले थे शमी

मोहम्मद शमी को चोट के चलते इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल नहीं किया गया था। आईपीएल के दौरान भी शमी कुछ मैचों में चोटिल रहे। आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन औसतन से भी खराब रहा। जिसके कारण भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया। शमी भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे। शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के पांच मुकाबले में 9 विकेट चटकाए थे। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। वहीं शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 24 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी।

दलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं शमी

शमी सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र के लिए भी खेल सकते हैं, जो 28 अगस्त से शुरू होगा। अगर सब कुछ अनुकूल रहा तो इस टूर्नामेंट से शमी की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी हो सकती है। शमी ने टखने की चोट से उबरने के बाद इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से आखिरी बार खेले थे।

बंगाल के संभावित खिलाड़ी

मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुदीप कुमार घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), काजी जुनैद सैफी, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रमाणिक, रितिक चटर्जी, करण लाल, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सिंधु जयसवाल, इशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सुभम चटर्जी, सुमंत गुप्ता, चिन्मय जैन, रनजोत सिंह खैरा, अंकुर पॉल, राहुल कुंडू, आदित्य पुरोहित, गौरव सिंह चौहान, सौरभ कुमार सिंह, ऐशिक पटेल, प्रियांशु श्रीवास्तव, अंकित चटर्जी, सक्षम चौधरी, आमिर गनी, विकाश सिंह (जूनियर), ऋषभ चौधरी, राजू हलदर, श्रेयान चक्रवर्ती, सौरव हलदर, राहुल प्रसाद, अंकित मिश्रा, सुभम सरकार, विशाल भाटी, रोहित, रोहित कुमार, ऋषभ विवेक, सुमित मोहंता, कनिष्क सेठ, संदीपन दास (जूनियर), सायन घोष, नूरुद्दीन मंडल, सौम्यदीप मंडल और युधाजीत गुहा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com