Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़े भाई यूसुफ पर भड़क गए इरफान, कभी नहीं देखी होगी पठान भाइयों की ऐसी लड़ाई- वीडियो

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 खेला जा रहा है। इस लीग के भारतीय चैंपियन और दक्षिण अफ्रीका चैंपियन के मुकाबले में पठान भाइयों की लड़ाई देखने मिली। रन आउट होने के बाद इरफान पठान अपने बड़े भाई यूसुफ पठान पर भड़कते हुए दिखाई दिए। दोनों भाइयों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jul 11, 2024 | 03:16 PM

इरफान पठान और यूसुफ पठान (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 खेला जा रहा है। इस लीग में भारत की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत का आखिरी लीग मुकाबला दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ खेला। इस मैच में पठान भाइयों की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी।

दरअसल, इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों के लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा था, जब पठान भाई आपस में लड़ रहे हों, लेकिन लीजेंड्स लीग में ऐसा देखने मिला है।

A heated moment between Pathan brothers at WCL. India Champions needed 21 runs in the last 12 balls to qualify for Semi Finals. pic.twitter.com/hgIbhCtGFq — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 11, 2024

वीडियो में देखा जा सकता है कि रन आउट होने के बाद इरफान पठान बड़े भाई यूसुफ पर भड़क उठे। दरअसल इरफान पठान अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गेंद पर शॉट खेलते हैं और एक रन भाग लेते हैं। दूसरे एंड पर यूसुफ पठान मौजूद होते हैं। दोनों ने पहला रन आराम से पूरा किया लेकिन इरफान दूसरे रन की फिराक में दौड़ते हैं, उस समय उन्हें यूसुफ पठान की तरफ से इशारा मिलता है लेकिन बाद में यूसुफ रन लेने के लिए मना कर देते हैं। लेकिन तब तक इरफान लगभग आधी क्रीज पार कर चुके होते हैं।

यूसुफ ने जैसे ही ना कहा इरफान वापस अपने एंड पर आने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक देर हो जाती है और इतने में डेल स्टेन गेंद कलेक्ट करके इरफान को रन आउट कर देते हैं। रन आउट होते ही इरफान काफी भड़क जाते हैं और बड़े भाई यूसुफ पर चिल्ला देते हैं। इस दौरान यूसुफ भी कुछ कहते हैं और फिर इरफान पवेलियन लौट जाते हैं।

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ी अपडेट, टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान, इन देशोें में होंगे मैच! 

बता दें कि इरफान पठान 19वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हुए। वह इस मुकाबले में 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके 1 छक्का जड़ा। इस मैच में भारत को आखिरी ओवर में 79 रनों की दरकार थी। लेकिन अंत में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 54 रन से हराया।

Irfan pathan shout on yusuf pathan world championship of legends 2024 pathan brothers fight video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2024 | 03:16 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

PM Modi ने खरगे को लगाया फोन, सर्जरी के बाद जाना हाल, जानिए अब कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत

2

दशहरे पर गाेधरा में 35 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, प्रशासन बोला- असामाजिक प्रवृत्तियों पर…

3

उद्धव की रैली पर सियासी वार, राम कदम बोले- ये तो बस रोने-धोने का कार्यक्रम था

4

Punjab Flood: सोनू सूद ने फिर की बाढ़ पीड़ितों की मदद, सहायता जारी रखने की अपील

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.