‘साहसिक फैसलों और जीत से…’, Irfan Pathan ने रियान पराग की तारीफ में पढ़े कसीदे
Irfan Pathan: इरफान पठान ने रियान पराग के साहसिक फैसलों की तारीफ की, जिन्होंने डेथ ओवरों में रणनीति अपनाकर राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस पर 6 रन से रोमांचक जीत दिलाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रियान पराग (फोटो-सोशल मीडिया)
Irfan Pathan on Riyan Parag: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने 6 रनों की जीत हासिल कर ली। इस जीत के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रियान पराग की तारीफ की।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स की गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत के दौरान डेथ ओवरों में कप्तान रियान पराग के साहसिक फैसलों ने उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत किया है। मौजूदा सत्र में रॉयल्स की कप्तानी संभाल रहे पराग ने अंतिम ओवरों में रणनीतिक निर्णय लिया। उन्होंने 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर को सौंपा और आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे को गेंदबाजी के लिए भेजा।
Irfan Pathan ने रियान पराग की तारीफ की
पठान ने कहा, “यह अब तक का सत्र का सबसे अच्छा मैच था। राजस्थान के लिए यह जरूरी था कि रियान पराग कप्तानी करते हुए सम्मान हासिल करें। उन्होंने आखिरी ओवर में मुश्किल फैसला लिया, जो टीम के पक्ष में गया। इससे उन्हें एक नेतृत्वकर्ता के तौर पर आत्मविश्वास मिलेगा। 19वां ओवर आम तौर पर सबसे अनुभवी गेंदबाज को दिया जाता है, इसलिए रियान पराग ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज आर्चर पर भरोसा किया।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में केवल 4 रन देकर कप्तान के इस निर्णय को सही साबित किया। इसके बाद अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे ने 4 रन देकर मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स का मनोबल काफी बढ़ा है। इस बार राझस्थान की टीम पहले से बहुत बेहतर नजर आ रही है।
मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
हालांकि, 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 204 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 26, राशिद खान ने 24 और कगिसो रबाडा ने 23 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर एक पर पहुंच गई है।
