T20 World Cup 2026 में आयरलैंड ने हासिल की पहली जीत, ओमान को 96 रनों से रौंदा
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराया। लॉर्कन टकर की नाबाद 94 रन पारी से टीम ने 235 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 139 रन ही बना सकी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयरलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Ireland vs Oman, 22nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांच पर है। इस वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने बड़ी जीत दर्ज कर ली। आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ 96 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की। टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की यह सबसे बड़ी जीत है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में यह आयरलैंड की तीसरी बड़ी जीत है।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेले गए मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद 5 विकेट पर 235 रन बनाए थे। एक समय 64 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी आयरलैंड कप्तान लॉर्कन टकर के 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से बनाए नाबाद 94 और गारेथ डेलानी के 30 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
टकर और डेलानी के बीच शतकीय साझेदारी
लॉर्कन टकर और गारेश डेलानी के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। वहीं पारी के आखिर में डॉकरेल ने 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से विस्फोटक 35 रन की पारी खेलकर आयरलैंड को 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन तक पहुंचाया। आयरलैंड का टी20 में यह सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टी20 विश्व कप 2026 का भी यह सबसे बड़ा स्कोर है। विश्व कप के तीसरे मैच में आयरलैंड की यह पहली जीत है।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
ओमान के बल्लेबाज हुए ढेर
236 रन के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की तरफ से सिर्फ 2 बल्लेबाज ही आयरलैंड के गेंदबाजों का मजबूती से सामना कर सके। सलामी बल्लेबाज आमिर कलीम ने 29 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा चौथे नंबर पर आए हम्माद मिर्जा ने 37 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: शोएब खान ने धोनी की रणनीति अपनाकर कनाडा पर बरपाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई यूएई को पहली जीत
139 रनों पर सिमटी आयरलैंड की टीम
नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूफयान महमूद 10 रन बनाकर तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। ओमान की टीम 18 ओवर में 139 पर सिमट गई। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3, मैथ्यू हम्फ्रेस ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2, और बैकी मैकार्थी ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। जॉर्ज डॉकरेल ने 1 विकेट लिया।
