Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2008 से लेकर 2025 तक, अब तक इन बल्लेबाजों ने जीती ऑरेंज कैप; जानें इस लिस्ट में कितने भारतीय हैं शामिल

IPL Orange Cap winners List: आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने की होड़ में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा रहा, लेकिन हाल के वर्षों में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 01, 2026 | 06:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

IPL Orange Cap winners: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस लीग के इतिहास में अब तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। आईपीएल में जमकर चौके और छक्कों की बरसात होती है। ऐसे में सभी की नजरें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर टिकी रहती है।

आईपीएल 2026 से पहले अब तक इस टूर्नामेंट का 18 सीजन खेला जा चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाला कोई इंडियन नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी था। आईपीएल के पहला सीजन का ऑरेंज कैप ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए जीता था।

उसके बाद से इस टूर्नामेंट में रन बनाने की होड़ लग गई। अब तक 18 सीजन में 10 बार यह खिताब विदेशी खिलाड़ी ने अपने नाम किया है। जबकि 8 बार भारतीय टीम ने भी इस खिताब पर कब्जा जमाया है। 2020 से लेकर 2025 तक इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। इस दौरान मात्र एक बार ही विदेशी खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे हैं। आइए, जानते हैं IPL 2008 से लेकर 2025 तक किन बल्लेबाजों ने ऑरेंज कप का खिताब पर जमाया है कब्जा।

सम्बंधित ख़बरें

श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा

IPL 2026: पंजाब किंग्स के पहले ही मुकाबले में चोटिल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, चोट पर खुद दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल, श्रेयस अय्यर की तारीफ में पढ़े कसीदे

ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

IPL 2008 से लेकर अब तक ऑरेज कैप जीतने वाले खिलाड़ी

शॉन मार्श: आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए शॉन मार्श का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। मार्श ने 11 मुकाबलों में 139 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 616 रन बनाए थे और वह ऑरेंज कैप को जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

मैथ्यू हेडन: साल 2009 में मैथ्यू हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। हेडन ने इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 144 के स्ट्राइक रेट से 12 मुकाबलों में 572 रन बनाए थे।

3. सचिन तेंदुलकर: मुंबई इंडियंस की जर्सी में साल 2009 में सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन बल्ले से लाजवाब रहा था। सचिन ने 15 मुकाबलों में 47 की औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीती थी।

4. क्रिस गेल: साल 2011 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। गेल ने 12 मुकाबलों में 183 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 608 रन बनाए थे। गेल के दमदार प्रदर्शन के बूते आरसीबी इस सीजन फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। खिताबी मुकाबले में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

5. क्रिस गेल: क्रिस गेल ने लगातार दूसरे साल ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए गेल ने साल 2012 में 15 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे। गेल लगातार दो सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

6. माइकल हसी: आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए माइकल हसी ने ऑरेंज कैप जीती थी। हसी ने 17 मुकाबलों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 733 रन बनाए थे। हसी के शानदार प्रदर्शन के चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

7. रॉबिन उथप्पा: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2014 में रॉबिन उथप्पा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 660 रन बनाए थे। उथप्पा अपने दमदार प्रदर्शन के बूते ऑरेंज कैप को जीतने में सफल रहे थे।

8. डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन आईपीएल 2015 में शानदार रहा था। वॉर्नर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन 14 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 562 बनाए थे।

9. विराट कोहली: आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने रनों का अंबार लगा दिया था। कोहली ने इस सीजन 973 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक शामिल रहे थे। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का विराट का यह रिकॉर्ड आजतक कायम है।

10. डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2017 में ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। वॉर्नर ने इस साल बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 मुकाबलों में 141 के स्ट्राइक रेट से 641 रन बनाए थे।

11. केन विलियमसन: आईपीएल 2018 में केन विलियमसन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए केन विलियमसन ने 17 मुकाबलों में 142 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए थे।

12. डेविड वॉर्नर: आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर तीसरी बार ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। वॉर्नर ने 12 मुकाबलों में 143 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 692 रन बनाए थे।

13. केएल राहुल: किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने दमदार प्रदर्शन किया था। राहुल ने इस सीजन 670 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।

14. ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया था। ऋतुराज ने 16 मुकाबलों में 136 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।

15. जोस बटलर: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता था। बटलर ने इस सीजन खेले 17 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 863 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था।

16. शुभमन गिल: आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने इस साल 17 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले गिल दूसरे बल्लेबाज हैं।

17. विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 15 मुकाबलों में कुल 741 रन बनाए थे। 154 के स्ट्राइक रेट और 61 की औसत से खेलते हुए विराट ने इस सीजन एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे।

18. साई सुदर्शन: आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन दमदार रहा था। सुदर्शन ने गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 759 रन बनाए थे। सुदर्शन ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे।

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

सीजन खिलाड़ी (टीम) मैच रन
2008 शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब) 11 616
2009 मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 572
2010 सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) 15 618
2011 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 12 608
2012 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 15 733
2013 माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) 16 733
2014 रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स) 16 660
2015 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 562
2016 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 16 973
2017 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 641
2018 केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) 17 735
2019 डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 12 692
2020 केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 14 670
2021 ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) 16 635
2022 जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) 17 863
2023 शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) 17 890
2024  विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 15 741
2025 साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 15 759

 

Ipl orange cap winners list from 2008 to 2025 know about them

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • BCCI IPL
  • Cricket
  • Indian Premier League
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.