Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2008 से लेकर 2026 तक, जानें हर सीजन में किसने चटकाया है पहला विकेट; देखें पूरी लिस्ट

First IPL Wicket: आईपीएल इतिहास में हर सीजन के पहले विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 2026 में जैकब डफी शामिल हुए। इस लिस्ट में कई दिग्गज गेंदबाजों के नाम दर्ज हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 29, 2026 | 01:00 PM

जैकब डफी आरसीबी टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत अपने साथ नए रिकॉर्ड और अलग-अलग उपलब्धियों के साथ होता है। आईपीएल 2026 का पहला विकेट जैकब डफी ने हासिल की।

साल 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज गेंदबाज इस खास उपलब्धि को अपने नाम कर चुके हैं। आइए, जानते है अब तक कौन से गेंदबाज ने आईपीएल में सीजन का पहला विकेट लिया है। आईपीएल 2026 में यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने हासिल की, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पहला विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। इससे पहले 2025 में जोश हेज़लवुड, 2024 में मुस्ताफिजुर रहमान और 2023 में मोहम्मद शमी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

कई बड़े नाम इस सूची में शामिल

अगर पूरी सूची पर नजर डालें तो इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जाहिर खान ने पहला विकेट लिया था। इसके बाद ब्रेट ली, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज गेंदबाज भी इस लिस्ट में शामिल हुए। हाल के वर्षों में दीपक चाहर, उमेश यादव और काइल जैमिसन जैसे गेंदबाजों ने भी सीजन का पहला विकेट लेकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह आंकड़ा इस बात को भी दर्शाता है कि तेज गेंदबाजों का शुरुआती ओवरों में कितना दबदबा रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं बिना तैयारी के वापस…’,RCB की पहली जीत के बाद विराट कोहली ने ODI फॉर्मेट को दिया श्रेय

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

शर्मनाक…RCB की पहली जीत के बाद फिल सॉल्ट का कमेंट हुआ वायरल, दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर जताई नाराजगी

RCB को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली का दिखा रोमांटिक अंदाज, बीच मैदान से दिया फ्लाइंग किस; वायरल हुआ VIDEO

हर आईपीएल सीजन में पहला विकेट लेने वाले खिलाड़ी

वर्ष खिलाड़ी का नाम
2008 जाहिर खान
2009 तिसारा पेरेरा
2010 चमिंडा वास
2011 इकबाल अब्दुल्ला
2012 जेम्स फ्रेंकलिन
2013 ब्रेट ली
2014 लसिथ मलिंगा
2015 मोर्ने मोर्कल
2016 इशांत शर्मा
2017 अनिकेत चौधरी
2018 दीपक चाहर
2019 हरभजन सिंह
2020 पियूष चावला
2021 काइल जैमिसन
2022 उमेश यादव
2023 मोहम्मद शमी
2024 मुस्ताफिजुर रहमान
2025 जोश हेजलवुड
2026 जैकब डफी

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं हनरिच क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए जेकब डफी ने 3, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: IPL में कप्तानी करते ही छाए ईशान किशन, डेब्यू में बना डाला ये खास रिकॉर्ड

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।

Ipl first wicket takers list from 2008 to 2026 kmow about them

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 01:00 PM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.