IPL 2025 के फाइनल में टूट गए सारे रिकॉर्ड, केवल टीवी पर इतने करोड़ लोगों ने देखा लाइव मुकाबला
आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया था। आरसीबी ने इसे जीतकर इतिहास रचा ही, लेकिन टीआरपी के मामले में मुकाबले ने रिकॉर्ड बना दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में टीआरपी में बनाया नया रिकॉर्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। आरसीबी की टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद इसकी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस मुकाबले में उसने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी थी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। यही कारण था कि मुकाबला आखिरी ओवर तक जा पहुंचा था।
आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले ने एक अन्य किस्म का रिकॉर्ड बनाया था। दरअसल, ये आईपीएल इतिहास का सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा देखे जाने वाले मुकाबला साबित हुआ। कुल मिलाकर खिताबी मुकाबले की टीआरपी ने इतिहास रच दिया। अब ये टी20 के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ी टीआरपी वाला मैच बन गया।
आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले ने बनाया ये रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया आईपीएल के 18वें संस्करण का खिताबी मुकाबले ने एक अलग किस्म का रिकॉर्ड बना दिया। ये बात हम यूहीं नहीं कह रहे हैं, बल्कि आंकड़ें इस बात की गवाही दे रहे हैं। यदि टीवी की बात की जाए तो आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को 169 मिलियन लोगों ने देखा। इस हिसाब से ये टीवी में सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने वाला टी20 मुकाबला बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
169 MILLION PEOPLE WATCH RCB vs PBKS FINAL ON TV 🥶 – Historic numbers in Cricket. pic.twitter.com/WLIAKJe8ip — Johns. (@CricCrazyJohns) June 19, 2025
ऐसा था खिताबी मैच का हाल
आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे। टीम के लिए सबसे ज्यादा रनों का योगदान विराट कोहली ने दिया था। कोहली ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन की छोटी व अहम पारी खेली थी। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 26 तो लियाम लिविंग्सटोन ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए।
हताश देशवासियों को खुश करेंगे ऋषभ पंत, हेडिंग्ले टेस्ट से पहले भावुक हुए उपकप्तान
अब जीत के लिए श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को 191 रन बनाने थे। लेकिन वो 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना पाई। इस हिसाब से आरसीबी खिताबी मुकाबले को 6 रन से जीत गई। जिसके बाद पूरे देश में आरसीबी फैंस ने जमकर जश्न मनाया था।
