‘भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा…’, Vaibhav Sooryavanshi को लेकर IPL चेयरमैन ने की बड़ी भविष्यवाणी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत की है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। अब वैभव की बातें सभी की जुबां पर है। जिसका असर अब बीसीसीआई पर भी पड़ने लगा है। वैभव सूर्यवंशी को लेकर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत की है।
अरुण धूमल ने 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा है कि इस खिलाड़ी में भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने की क्षमता है। हालांकि, धूमल ने कहा कि वह तुरंत कॉल-अप की वकालत नहीं कर रहे हैं। लेकिन उनकी बल्लेाबजी को देखकर लगता है कि वो अब भारतीय टीम में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा, “मुझे पता है कि अभी ओपनिंग पोजीशन के लिए कोई स्लॉट खाली नहीं है। हमारे पास अभिषेक, जायसवाल और संजू जैसे खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ 15 साल की उम्र में, मुझे निजी तौर पर लगता है कि उसमें (वैभव सूर्यवंशी) इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला भारतीय बनने की क्षमता है। मैं उसे शामिल करने पर जोर नहीं दे रहा हूं, लेकिन चयनकर्ताओं के लिए इतने कम उम्र के टैलेंट को चुनने का यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका हो सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
Vaibhav Sooryavanshi ने इस गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर अपनी क्षमता साबित की है और राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं के मन में अपने बारे में सोचने का दबाव बढ़ाया है। सूर्यवंशी, जो पिछले साल आईपीएल नीलामी में साइन किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर सुर्खियों में आए थे, आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में दिखे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पहली जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई छलांग, जानें टॉप-4 में कौन सी टीमें शामिल
Vaibhav Sooryavanshi ने बेंगलुरु के खिलाफ खेली आतिशी पारी
शुक्रवार को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रन की पारी खेल उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को दमदार जीत दिलायी थी। आरसीबी के खिलाफ सूर्यवंशी की फिफ्टी इस सीजन की उनकी दूसरी फिफ्टी थी। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरआर के सीजन पहले मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इस सीजन में उनकी दोनों हाफ सेंचुरी सिर्फ 15 गेंदों में आईं हैं। वैभव 4 मैचों में 200 रन बनाकर फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं।
