60 दिन का खेल और अरबों डॉलर का साम्राज्य, निवेशकों की पहली पसंद बना IPL, दुनिया देख रही BCCI की ताकत
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का कद हर साल बढ़ रहा है और इसमें निवेश करने वालों की दिलचस्पी भी तेजी से बढ़ती जा रही है।
- Written By: संजय बिष्ट
आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Business News: आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से पहले जियोहॉटस्टार पर व्यूअरशिप ने नया रिकॉर्ड बनाया। टॉस से पहले ही लाखों दर्शक जुड़ चुके थे और पहली गेंद तक यह आंकड़ा करोड़ों में पहुंच गया। महज 40 मिनट में व्यूअरशिप में 400 प्रतिशत से ज्यादा उछाल ने दिखा दिया कि आईपीएल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बड़ा ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।
डिमांड और सप्लाई का खेल
हाल ही में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी की बिक्री ने आईपीएल की ताकत को और साबित किया है। इन टीमों की वैल्यूएशन अरबों डॉलर तक पहुंच चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण सीमित टीमों की संख्या और बढ़ती मांग है। दुनिया भर के निवेशक भारतीय क्रिकेट और डिजिटल बाजार की तेजी से बढ़ती ताकत का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के मीडिया राइट्स से टीमों को भारी मुनाफा मिल रहा है, जिससे निवेश और आकर्षक हो गया है।
शुरुआत से अब तक का सफर
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी, जब टीमों की कीमत आज के मुकाबले काफी कम थी। आरसीबी की टीम जहां शुरुआती दौर में कुछ सौ करोड़ में बिकी थी, वहीं आज उसकी वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है। राजस्थान रॉयल्स का उदाहरण और भी खास है, जिसने सबसे कम कीमत से शुरुआत कर अब हजारों करोड़ की वैल्यू हासिल कर ली है। इस तेजी के पीछे मीडिया राइट्स और बढ़ती लोकप्रियता की बड़ी भूमिका रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
FIFA World Cup: फ्रेंडली मुकाबले में ब्राजील-जर्मनी ने दर्ज की जीत, बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंदा
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने बदली तस्वीर
जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स ने आईपीएल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। व्यूअरशिप के साथ-साथ विज्ञापन से होने वाली कमाई भी लगातार बढ़ रही है। बड़े ग्लोबल निवेशकों की एंट्री से यह साफ हो गया है कि आईपीएल अब एक मजबूत बिजनेस मॉडल बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी निरंतरता है, क्योंकि मुश्किल हालात में भी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित होता रहा है।
ये भी पढ़ें: पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज Shapoor Zadran की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती
भविष्य में और बढ़ेगा कद
आज आईपीएल का कुल इकोसिस्टम अरबों डॉलर का हो चुका है और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल है। आने वाले समय में नए मीडिया राइट्स और टीमों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी वैल्यू और बढ़ने की उम्मीद है। युवा खिलाड़ियों का उभार और तेज क्रिकेट इस लीग को और आकर्षक बना रहा है। आईपीएल अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है।
