धर्मशाला में गुजरात-बेंगलुरु को हार का डर, इतिहास गवाह है, जिसने जीता क्वालीफायर-1 उसी की हुई IPL ट्रॉफी!
RCB Vs GT Qualifier-1: आईपीएल के पिछले 15 साल के आंकड़े बताते हैं कि क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने 12 बार ट्रॉफी उठाई है। ऐसे में आज जीत दर्ज करने वाली टीम की खिताब जीतने की उम्मीद और मजबूत हो जाएगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
डिजाइन फोटो
RCB Vs GT Qualifier 1 IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। मंगलवार से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो रही है और पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ फाइनल की दौड़ के लिहाज से ही नहीं, बल्कि इतिहास के आंकड़ों के कारण भी बेहद खास माना जा रहा है।
क्या कहता है इतिहास?
आईपीएल में 2011 से प्लेऑफ का मौजूदा प्रारूप लागू है। पिछले 15 सीजन के आंकड़े बताते हैं कि क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम के लिए ट्रॉफी तक का रास्ता काफी आसान हो जाता है। इन 15 वर्षों में 12 बार ऐसा हुआ है जब पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम ने ही आखिर में खिताब अपने नाम किया। यानी आंकड़ों के अनुसार क्वालीफायर-1 की जीत सीधे तौर पर चैंपियन बनने की संभावना को काफी बढ़ा देती है। यही वजह है कि इस मुकाबले को कई विशेषज्ञ टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मैच भी मानते हैं।
सिर्फ तीन बार टूटा ट्रेंड
हालांकि इतिहास में कुछ ऐसे मौके भी आए हैं जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ट्रॉफी नहीं उठा सकी। साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला क्वालीफायर जीता था, लेकिन खिताब मुंबई इंडियंस के नाम रहा। इसके बाद 2016 में आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में जीत दर्ज की थी, मगर फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली। वहीं 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स पहला क्वालीफायर जीतने के बावजूद चैंपियन नहीं बन सकी और मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी जीत ली।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
गुजरात के सामने सुनहरा मौका
गुजरात टाइटंस इस सीजन शानदार लय में नजर आई है। टीम ने लीग चरण में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया और प्लेऑफ में जगह बनाई। 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनने वाली गुजरात एक बार फिर इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम संतुलित दिखाई दे रही है और वह क्वालीफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में पहुंचने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़ें: स्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
RCB के पास इतिहास रचने का मौका
मौजूदा चैंपियन आरसीबी के पास लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का सुनहरा अवसर है। पिछले सीजन ट्रॉफी जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। आईपीएल में लगातार दो साल खिताब जीतना बेहद मुश्किल माना जाता है और बहुत कम टीमें ऐसा कर पाई हैं। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ फाइनल की टिकट का नहीं, बल्कि इतिहास रचने की दिशा में पहला बड़ा कदम भी साबित हो सकता है।
