धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कप्तान ने खुद बताया कहां हुई बड़ी चूक
IPL 2026 Qualifiers: धर्मशाला में आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से करारी हार मिली। जीटी कप्तान शुभमन गिल ने खराब फील्डिंग और दबाव को हार का मुख्य कारण बताया।
- Written By: अक्षय साहू
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस (GT) को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 92 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने माना कि खराब फील्डिंग और दबाव में की गई गलतियां टीम पर भारी पड़ीं, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के साथ ही गुजरात टाइटंस की फाइनल में सीधे पहुंचने की उम्मीदें टूट गईं। हालांकि राहत की बात ये है कि टीम के पास फाइनल में जाने का अभी एक और मौका बाकी है। वहीं, मौजूदा चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई है। आरसीबी के 254/5 के विशाल स्कोर के जवाब में जीटी सिर्फ 162 रनों पर ऑलआउट हो गई।
गिल ने बताई हार की वजह
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि हम 12वें या 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हमारी फील्डिंग अच्छी थी। हमने कुछ कैच छोड़े और हमारी ग्राउंड फील्डिंग भी उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं थी। टीम की हार पर बात करते हुए गिल ने इसे ऐसा मैच बताया, जिससे टीम जल्द से जल्द उबरना चाहेगी। उन्होंने कहा यह उन मैचों में से एक है, जिसे हम भूलकर मोहाली में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
RBC की जीत के हीरो बने रजत पाटीदार
RBC के कप्तान रजत पाटीदार ने इन छूटे हुए मौकों का गुजरात के खिलाफ जमकर फायदा उठाया और सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। मध्य ओवरों में मिसफील्डिंग और नो-बॉल के जरिए भी गुजरात ने रन लुटाए, जिसके चलते आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
मैच हारने के बाद GT के कप्तान ने कहा कि टीम अभ्यास सत्र और टीम मीटिंग में नियमित रूप से फील्डिंग पर काम करती है। गिल ने आगे कहा कि टीम मीटिंग और अभ्यास सत्रों में हम इस पर चर्चा जरूर करते हैं। जोश तो था, लेकिन दबाव में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
यह भी पढ़ें- भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
चेज करते हुए संघर्ष करती नजर आई GT
बल्लेबाजी के बेहतर मानी जाने वाले धर्मशाला की पिच पर 255 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस कभी भी निश्चिंत नजर नहीं आई। टीम ने लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। गिल खुद भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जोस बटलर के तेज 29 रन शुरुआती संघर्ष में एकमात्र सकारात्मक पहलू रहे। इसके बाद राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर अकेले संघर्ष करते नजर आए।
