Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR vs LSG Live Score: पावरप्ले तक कोलकाता का स्कोर 50 पार, फिन एलन लौट चुके हैं पवेलियन

KKR vs LSG Live Updates: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर पर पहले बल्लेबाजी करेगी। केकेआर के लिए इस मुकाबले में स्टार गेंदबाज सुनील नरेन ने वापसी की है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 09, 2026 | 08:00 PM
LIVE

LSG vs KKR IPL 2026 15th Match Live Update

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 09 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    09 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: पावरप्ले में लखनऊ को मिली एक सफलता

    पहले पावरप्ले तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं। वहीं, फिन एलन पवेलियन लौट चुके हैं।

  • 09 Apr 2026 07:48 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:48 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: केकेआर का स्कोर 3 ओवर बाद 21-1

    केकेआर की शुरुआत धीमी रही है। अब तक तीन ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और केकेआर ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 5 और अंगकृष रघुवंशी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 09 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता को लगा बड़ा झटका

    कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। प्रिंस यादव ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।

  • 09 Apr 2026 07:16 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:16 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता में बारिश होने की संभावना

    मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गंगा के मैदानों से लेकर मन्नार की खाड़ी तक बने निम्न दबाव के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मैच से पहले भी बारिश के आसार हैं। हालांकि मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, ऐसे में इसके पूरी तरह प्रभावित होने की संभावना कम मानी जा रही है।

  • 09 Apr 2026 07:15 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:15 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: कैसा है इस पिच का मिजाज?

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। मैच से पहले मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवरों में स्पिनर भी अहम भूमिका निभाते हुए मैच का रुख बदल सकते हैं। बारिश की आशंका के चलते पिच में नमी रहने की उम्मीद है, जिससे गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। ऐसे हालात में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इससे पहले कोलकाता और पंजाब के बीच खेला गया मुकाबला भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था।

  • 09 Apr 2026 07:13 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:13 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

  • 09 Apr 2026 07:12 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:12 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन

    मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकूल रॉय, मनिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

  • 09 Apr 2026 07:10 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:10 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: ऋषभ पंत ने जीता टॉस, केकेआर में सुनील नरेन की एंट्री

    ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब अपने घर पर केकेआर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कहा- "मुझे लगता है कि हम पहले गेंदबाजी करने का सोच रहे हैं। हम विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहते हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, हमें अपने गेंदबाज़ों पर पूरा भरोसा है कि वे हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। (वह जीत कितनी अहम थी?) हमें लगता है, आप जानते हैं, जीत से टीम के माहौल में निश्चित रूप से सकारात्मकता आती है। हम हमेशा सकारात्मक रहने और साथ ही सही इरादा रखने की बात करते हैं। जब आप जीतते हैं, तो मुझे लगता है कि जब लोग देखते हैं कि सब कुछ सही दिशा में जा रहा है, तो उन्हें सचमुच बहुत खुशी होती है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। (वे अपने बैटिंग ऑर्डर में संतुलन कैसे बनाते हैं?) हमें लगता है कि हमारा टॉप ऑर्डर निश्चित रूप से बैटिंग के लिहाज़ से काफी मज़बूत है, लेकिन साथ ही हमें अपने टॉप ऑर्डर पर पूरा भरोसा है कि वे हमें पूरी पारी में संभाल लेंगे। आप जानते हैं, हम यहाँ इसी मकसद से आए हैं।"

    वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद बताया कि "हम बॉलिंग करना चाहते थे। असल में मैं पिछले गेम के बारे में सोच रहा हूँ, इसीलिए मैंने यह पूछा था। वह मैच खत्म नहीं हुआ, तो कुछ पता नहीं। बस एक बदलाव, ब्लेसिंग की जगह सुनील आए हैं, वरुण अभी भी अपने हाथ की चोट से ठीक हो रहे हैं।"

  • 09 Apr 2026 07:06 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:06 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ की नजर लय बरकरार रखने पर

    लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम कोलकाता को हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

  • 09 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: केकेआर को पहली जीत की तलाश

    कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले हार चुकी है, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दो हार के साथ कोलकाता फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है।

  • 09 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्क्वॉड

    ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

  • 09 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    09 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    KKR vs LSG Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे और नवदीप सैनी।

Indian Premier League 2026 14th Match KKR vs LSG Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बिना देरी किए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि कोलकाता की टीम में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। पूरी तरह फिट होने के बाद सुनील नरेन की टीम में वापसी हुई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं, लेकिन एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है, जबकि पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम बन गया है।

  • दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

KKR:अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।

LSG: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकूल रॉय, मनिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

सम्बंधित ख़बरें

टेंशन मत लो, मैं दूख लूंगा…बुमराह को लेकर वैभव सूर्यवंशी पहले ही कर दिया था ऐसा ऐलान, देखें VIDEO

KKR vs LSG: लखनऊ ने जीता टॉस, कोलकाता पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

एक स्विंग का किंग तो दूसरा यॉर्कर का बादशाह, भुवनेश्वर या जसप्रीत, IPL आंकड़ों में जानें कौन है असली मैच विनर?

IPL 2026: आखिरी गेंद से पहले गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या हुई बात? GT के कप्तान ने किया ये बड़ा खुलासा

 

 

Ipl 2026 kkr vs lsg live score update 15 match rishabh pant eden gardens kolkata knight riders vs lucknow super giants scorecard

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 06:59 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Live
  • Lucknow Super Giants

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.