Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच नाबाद 114 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया। CSK की क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 06, 2026 | 08:57 AM

संजू सैमसन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 DC vs CSK Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शानदार जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे। 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी CSK एक समय 45 रन पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन सैमसन ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली को और कोई सफलता नहीं लेने दिया और 17.3 ओवर में टीम को 2 विकेट पर 159 रन पर पहुंचाते हुए 8 विकेट से जीत दिला दी।

सैमसन के दम पर DC से आगे निकली CSK

संजू सैमसन 52 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं,  कार्तिक शर्मा 31 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच नाबाद और मैच विनिंग 114 रन की साझेदारी हुई। CSK ने जीत के साथ ही DC को 2 अंक पीछे छोड़ दिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के 8-8 अंक थे। सीएसके के पास अब 10 अंक हैं। सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

सम्बंधित ख़बरें

ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह

IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए DC और CSK में आज होगा जोरदार भिडंत, देखें दोनों टीम का प्लेइंग-11

IPL 2026: वानखेड़े में आज MI और LSG की भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी प्ले-ऑफ से बाहर; देखें किसका पलड़ा भारी

डीसी और सीएसके मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति:

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल (AI जनरेटेड फोटो)

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।

जीत से चेन्नई की क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली के खिलाफ मिली इस जीत से चेन्नई के इस सीजन क्वालीफाई करने की उम्मीद बरकरार है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत हासिल की है। वहीं 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। CSK फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। चेन्नई को अभी 4 और मुकाबले खेलने है जिन्हें जीतकर वो न सिर्फ सेमीफाइनल के क्वालीफाई कर सकती है बल्कि  पॉइंट्स टेबल में नंबर तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें-  ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह

केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप

डीसी के केएल राहुल के पास एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहुंच गई है। राहुल के 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

Ipl 2026 dc vs csk highlights sanju samson batting kl rahul orange cap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 08:56 AM

Topics:  

  • Chennai Super King
  • Delhi Capitals
  • IPL 2026
  • Sanju Samson

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.