Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: LSG के खिलाफ केएल राहुल नहीं खेलेंगे मुकाबला? दिल्ली की टीम में शामिल होने बाद अब जल्दी मिलने वाली है गुड न्यूज

आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के खेलने को लेकर सवाल बने हुए हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 24, 2025 | 04:38 PM

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को हो चुका है। आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के खेलने को लेकर सवाल बने हुए हैं। केएल राहुल आज टीम के साथ जुड़ गए हैं। अब देखना होगा कि वो लखनऊ के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध होते हैं या नहीं।

पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल को रिटेन नहीं किया गया। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने 14 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। पिछले सीजन हार के बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच में कुछ कहा सुनी हो गई थी। टीम के मालिक होने के नाते संजीव गोयनका ने केएल राहुल को मैच के बाद बहुत सुनाया। जिसके बाद केएल राहुल ने लखनऊ छोड़ने का मन बना लिया था।

अक्षर पटेल ने भी केएल राहुल के बाहर रहने का दिया संकेत

24 मार्च को खेले जाने वाले लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इशारा किया है कि वो इस मैच से बाहर रह सकते हैं। अक्षर ने कहा कि शायद राहुल लखनऊ के खिलाफ आज विशाखापट्टनम में होने वाले मुकाबले से बाहर रहने वाले हैं। मुकाबले की पूर्व संध्या पर अक्षर पटेल ने बताया था कि वह टीम से जुड़ने वाले हैं लेकिन खेलने के बारे में अभी पता नहीं है। हालांकि अगर एलिसा हीली की मानें तो केएल राहुल पहले दो मैचों के लिए बाहर रह सकती है। एलिसा हीली मिचेल स्टार्क की पत्नी है। स्टार्क दिल्ली की टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

MI vs DC Live Score WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से दी करारी शिकस्त

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही खेलने होंगें मैच, वरना…

WPL में पहली बार कप्तानी करती नजर आएंगी जेमिमा रोड्रिग्स, मैदान पर रणनीति को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस वजह से रह सकते हैं पहले मैच के लिए अनुपलब्ध

अक्षर पटेल ने कहा कि केएल राहुल व्यक्तिगत कारणों से टीम के साथ पहले नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि केएल राहुल और उनकी पत्नी अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में प्रेंग्नेट होने की जानकारी दी थी। वह बच्चे के जन्म के मौके पर शायद अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। इस वजह से आईपीएल के पहले मुकाबले से अनुपलब्ध हो सकते हैं।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14 करोड़ में दिल्ली की टीम में हुए शामिल

तीन सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुआई करने के बाद राहुल ने मेगा ऑक्शन में हिस्सा लिया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ देकर अपने दल में शामिल किया। इसके बाद केएल राहुल ने भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत में अहम योगदान देने के बाद राहुल आईपीएल 2025 में मजबूत लय के साथ उतरेंगे।

Ipl 2025 will kl rahul play opening match for delhi capitals against lucknow super giants

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2025 | 04:34 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL
  • KL Rahul
  • KL Rahul-Athiya Shetty News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.