आंख के ऊपर लगे 7 टांके, फिर भी कम नहीं हुआ जज्बा…चोटिल होने के बावजूद हार्दिक पांड्या ने RR के गेंदबाजों की लगाई क्लास- VIDEO
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त वापसी की है। राजस्थान के खिलाफ कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल होने के बावजूद कमाल का प्रदर्शन करते नजर आए। जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
हार्दिक पांड्या (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल का 18वां सीजन जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। बीते गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 रनों से जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की जबरदस्त वापसी के पीछे कप्तान का बहुत बड़ा हाथा है। वह चोटिल होने के बावजूद कमाल की पारी खेलते दिखाई दिए।
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार 6 मैच जीत लिए हैं। मुंबई की सफलता के पीछे कप्तान हार्दिक पांड्या का भी बड़ा योगदान रहा है। हार्दिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल का जज्बा दिखाया। उनकी आंख के ऊपर 7 टांके लगे थे, लेकिन फिर वह आरआर के गेंदबाजों की क्लास लगाते नजर आए।
चोट लगने के बाद भी हार्दिक ने राजस्थान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 गेंदों पर 48 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। मुंबई इंडियंस की जीत में हार्दिक की बड़ी भूमिका रही। मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक चोटिल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 7 टांके लगे हैं। हार्दिक आंख पर छोटी सी पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
Hardik Pandya played today’s match with 7 stitches, he got a cut above his left eye and that is why he had a white tape on the top of left eye. 🫡 – The Leader of MI…!!!! pic.twitter.com/ukHjS2CjOw — Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2025
हार्दिक का ऐसा जज्बा देखकर फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। 2016 में विराट ने हाथ पर 8 टांके लगे होने के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था। हार्दिक पांड्या ने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी।
Improvisation 👌
Power 💪 How crucial is this partnership between the #MI captain and vice-captain 💙 Updates ▶ https://t.co/t4j49gXHDu#TATAIPL | #RRvMI | @mipaltan pic.twitter.com/GmqK9rr373 — IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
हार्दिक की तरह सूर्यकुमार यादव ने भी 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ की स्थिति पूरी तरह बदल दी है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के अपने 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अब महज औपचारिकता रह गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। राजस्थान को इस सीजन में अपनी 8वीं हार का सामना करना पड़ा।
