IPL 2025 Retention: मुंबई इंडियंस ने रोहित और हार्दिक को फिर किया रिटेन, इन धुरंधरों को किया टॉप-5 में शामिल
आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुका है। इस लिस्ट को जारी करने का अंतिम डेट 31 अक्टूबर का रखा गया था। जिसके बाद सभी टीमों ने अपने रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुका है। इस लिस्ट को जारी करने का अंतिम डेट 31 अक्टूबर का रखा गया था। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद से सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट जारी होने लगा। आज इस लिस्ट में पांच बार के विजेता टीम मुंबई इंडियंस की बात करेंगे। आईए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस ने किसे किया रिटेन…
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने टॉप-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई ने एकबार फिर अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। मुंबई ने रोहित शर्मा को अपने साथ बनाए रखने का फैसला किया है। उसके अलावा हार्दिक पांड्या, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को शामिल किया है।
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: सारे कप्तानों से आगे निकले बुमराह, रोहित, सूर्या, हार्दिक को भी पछाड़ा
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
𝗥𝗘𝗧𝗔𝗜𝗡𝗘𝗗 💙💙💙💙💙 “We have always believed that the strength of a family lies in its core and this belief has been reinforced during the course of recent events. We are thrilled that the strong legacy of MI will be carried forward by Jasprit, Surya, Hardik, Rohit and… pic.twitter.com/2OsPnWKche — Mumbai Indians (@mipaltan) October 31, 2024
मुंबई ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ दिया है। वहीं तिलक वर्मा को 8 करोड़ रुपए देकर अपने साथ बनाए रखा। पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने पर उनके पर्स से 75 करोड़ रुपए कट गए हैं। अब वो ऑक्शन में केवल 45 करोड़ के पर्स के साथ उतरेंगे। जिसमें केवल एक राइट टू मैच कार्ड होगा।
आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए न्यूनतम राशि तय की है: पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे के लिए 14 करोड़, तीसरे के लिए 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़। लेकिन टीमें इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र हैं।
मुंबई ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा ।
मुंबई ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, टिम डेविड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएट्जी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Retention: टीमों ने छोड़ा इन दिग्गज खिलाड़ियों का साथ, अब ऑक्शन में होगी पैसों की बरसात
