IPL 2025: दिल्ली का साथ छोड़ अब इस टीम के कप्तान बनेंगे ऋषभ पंत! रिटेंशन को लेकर आई बड़ी अपडेट
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंत को अपने टीम में शामिल करने के विचार में है।
- Written By: मृणाल पाठक
ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 कको लेकप हर कोई बेहद उत्साहित है। इसके लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। हालांकि ऑक्शन से पहले टीमों को रिटेंशन लिस्ट जारी करने के निर्देश दिया है। इसकी आखिरी तारिख 31 अक्टूबर है। लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर ये है कि ऋषभ पंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर है।
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि दिल्ली इस बार ऋषभ को रिलीज करने के विचार में है। जिसके बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन में बड़ी किमत देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंत को अपने टीम में ले सकता है। हालांकि यह केवल दावा है, इसकी पुष्टी नहीं हुई है।
RCB are keeping their eye on Rishabh Pant. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/hsXyXqIU2D — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 23, 2024
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
इसके अलावा कुछ लोगों को मानना ये भी है कि RCB पंत को टीम का कप्तान भी बना सकती है। ऐसे में अगर ये होता है तो विराट कोहली पंत की कप्तानी में खेलते दिखाई दे सकेत हैं। हालांकि, जब तक टीम या खिलाड़ी की तरफ से साफ नहीं हो जाता तब तक इस दावे को केवल अफवाह ही समझा जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि बता दें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2021 के दौरान टीम का कप्तान बनाया था। उन्होंने श्रेयस अय्यर की जगह ली थी। श्रेयस अय्यर चोट के चलते सीजन से बाहर हो गए थे। हालांकि उनके वापस आने के बाद भी पंत ने ने कप्तानी जारी रखी।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए आगे आए CM नीतीश कुमार, BCCI और बिहार सरकार जल्द करेंगे MOU पर साइन
बता दें कि 2022 के अंत में पंत का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से वह 2023 का आईपीएल नहीं खेल पाए थे। हालांकि उन्होंने लंबे समय के ब्रेक के बाद 2024 के आईपीएल में वापसी की थी। जिसके बाद अब 2025 में उनके फैंस एक बार फिर उन्हें आईपीएल में धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।
