आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में पहली बार किसी टीम की पारी सबसे कम ओवरों में सिमटी। 2025 में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स की पारी सिर्फ 14.1 ओवर में खत्म हो गई, जो प्लेऑफ में अब तक की सबसे कम ओवरों की बल्लेबाजी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 16.1 ओवर बल्लेबाजी की थी।
PBKS vs RCB: मुल्लांपुर में आरसीबी के गेंदबाजों का कहर, पंजाब किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब को वापसी का मौका ही नहीं दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
May 29, 2025 | 09:45 PM
आरसीबी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 101 रनों पर ढेर कर दिया। आरसीबी के गेंदबाजों के आगे पंजाब के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। इस मैच में आरसीबी पहले ही ओवर से पंजाब से आगे रही। य़श दयाल ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर सफलता दिलाई। पहले विकेट के बाद पंजाब की टीम वापसी नहीं कर सकी।
पंजाब की टीम 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। यह पंजाब का आईपीएल में चौथा सबसे कम स्कोर है। आईपीएल में सबसे कम स्कोर 73 रन है। जो 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ है। इसके बाद आरसीबी के सामने तीन बार सबसे कम स्कोर पर आउट हुई है। आरसीबी ने 2015 में 88 रन, 2018 में 88 रन पर और अब 2025 में 101 रनों पर ढेर कर दिया।
पीबीकेएस का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
- 73 बनाम आरपीएस, पुणे, 2017
- 88 बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2015
- 88 बनाम आरसीबी, इंदौर, 2018
- 101 बनाम आरसीबी, मुल्लांपुर, 2025*
- 111 बनाम केकेआर, मुल्लांपुर, 2025
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम टीम टोटल
82 – डेक्कन चार्जर्स बनाम आरसीबी, डीवाई पाटिल, 2010 (तीसरा स्थान प्लेऑफ)
87 – डीसी बनाम आरआर, मुंबई वानखेडे़ स्टेडियम, 2008 सेमीफाइनल
101 – एलएसजी बनाम एमआई, चेन्नई, 2023 एलिमिनेटर
101 – पीबीकेएस बनाम आरसीबी, मुल्लांपुर, क्वालीफायर 1*
104 – डेक्कन चार्जर्स बनाम सीएसके, डीवाई पाटिल, 2010 सेमीफाइल
क्वालीफायर में फायर हुए विराट कोहली, चंडीगढ़ में चमकी आरसीबी; Video में देखें करिश्माई सेलिब्रेशन
मुकाबले का हाल
पंजाब किंग्स के लिए केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके और मार्कस स्टोइनिस 26 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। स्टोइनिस के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 18 और अजमतउल्लाह उमरजई ने 18 रन बनाए। इसके चलते पंजाब की टीम 101 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल ने दो विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक एक विकेट मिला।
Ipl 2025 qualifier 1 punjab kings all out for 101 against rcb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 29, 2025 | 09:18 PM
