- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Playoffs Rcb Vs Pbks And Gt Vs Mi Know Full Schedule
फाइनल हो गई प्लेऑफ्स की जंग…पंजाब से भिड़ेगी RCB और मुंबई से दो-दो हाथ करेगी GT, इस टीम को मिलेगा अहमदाबाद का पहला टिकट
IPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस हैं। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालीफायर मैच गुरुवार 29 मई को खेला जाएगा।
- Written By: मृणाल पाठक

पीबीकेएस बनाम आरसीबी और एमआई बनाम जीटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: बीते मंगलवार को कमाल का खेल दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर टॉप-2 में जगह बना ली है। आरसीबी की इस जीत ये प्लेऑफ मुकाबलों की जंग भी फाइनल हो गई। साथ ही ये भी तय हो गया है कि कौन सी टीम सबसे पहले आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली है।
70 लीग मैचों के बाद ये साफ हो गया है कि आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला कौन सी टीम खेलेगी। लखनऊ को करारी शिकस्त देने के बाद आरसीबी ने टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिसके बाद अब पहला प्लेऑफ मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा।
RCB और PBKS के बीच होगा पहला क्वालीफायर
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस हैं। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालीफायर मैच गुरुवार 29 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग चरण में पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर रही।
सम्बंधित ख़बरें
T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण
इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
🚨 RCB VS PUNJAB KINGS IN THE QUALIFIER 1 ON THURSDAY. 🚨 pic.twitter.com/0TosFMDRCi — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2025
सबसे पहले ये टीम पहुंचेगी फाइनल में
आरसीबी ने मंगलवार को लखनऊ को 6 विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पंजाब और आरसीबी में से जो भी टीम जीत पहले क्वालीफायर में दर्ज करेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। लेकि, टॉप-2 में रहने का ये ही फायदा होता है कि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है।
हारने वाली टीम को मिलेगा दोबारा मौका
जो भी टीम पहले क्वालीफायर में हारेगी उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। वह दूसरा क्वालीफायर खेलने उतरेगी। इसके बाद 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
GT और MI का करो या मरो वाला मैच
गुजरात और मुंबई दोनों के लिए ही 30 मई को होने वाला एलिमिनेटर मैच करो या मरो वाली स्थिति वाला होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। यानी हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसलिए यह मैच भी रोमांचक होगा।
जितेश शर्मा ने ऋषभ पंत के शतक पर फेरा पानी, लखनऊ को हराकर RCB ने काटा क्वालीफायर-1 का टिकट
फिर होगी क्वालीफायर की जंग
वहीं, जो भी ये मुकाबला टीम जीतेगी वो क्वालीफायर-2 में पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। जो भी यह मैच जीतेगा, वह फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। प्लेऑफ में पहला (28 मई) और एलिमिनेटर मैच (30 मई) मुल्लांपुर में खेला जाएगा। जबकि दूसरा क्वालीफायर (1 जून) और फाइनल मैच (3 जून) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Ipl 2025 playoffs rcb vs pbks and gt vs mi know full schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMबांग्लादेश में BNP की जीत के बाद अब नए राष्ट्रपति की तलाश तेज, इन नामों पर हो रही है चर्चा
Feb 17, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














