IPL 2025 के प्लेऑफ में 4 टीमों से बाहर रहेंगे ये 8 खिलाड़ी, जानिए कौन है इनका रिप्लेसमेंट
आईपीएल 2025 में पांच टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई है। इन चार टीमों के 8 विदेशी खिलाड़ी नॉकआउट मुकाबले नहीं खेलते दिखाई देंगे। जानिए इनकी जगह टीमों ने किन खिलाड़ियों को शामिल किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का आगाज 29 मई से होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इन चार टीमों के कई खिलाड़ी प्लेऑफ के मुकाबले नहीं खेलते दिखेंगे।
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पहले कई टीमों को झटके लगे हैं, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान मुंबई इंडियंस को हुआ है। टीम के तीन अहम खिलाड़ी प्लेऑफ में नजर नहीं आएंगे। वहीं गुजरात टाइटंस को भी बड़ा झटका लगा है, उनके दो खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में आगे नहीं खेलेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी दो खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं। पंजाब किंग्स को हालांकि सबसे कम नुकसान हुआ है, क्योंकि उनके सिर्फ एक खिलाड़ी ही प्लेऑफ से बाहर हुए हैं। आईए देखते हैं किस टीम से कौन खिलाड़ी बाहर हुए और उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया गया है।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी प्लेऑफ से बाहर हो गए है। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज रियान रिकलटन, विल जैक्स और कार्बिन बॉश अपने देश वापस लौट गए हैं। इन तीनों में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि कॉर्बिन बॉश को ज्यादा मौके नहीं मिले। अब इन तीनों की जगह जॉनी बेयरस्टो, चरिथ असलंका और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
KKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि गुजरात टॉप-2 में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी। अब गुजरात के प्रमुख बल्लेबाज जोस बटलर और कगिसो रबाडा टीम का साथ छोड़कर अपने देश लौट गए हैं। उनके जगह कुसल मेडिंस और दासुन शनाका को शामिल किया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल 2025 में आरसीबी ने लीग राउंड के आखिरी मुकाबले को जीतकर टॉप-2 में पहुंच गई। आरसीबी का मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी और जेकब बेथल बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टिम साइफर्ट और ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया गया है।
IPL 2025 में RCB ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
पंजाब किंग्स
आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने सफल रही। पंजाब के लिए प्लेऑफ में मार्को यानसेन नहीं खेलते दिखेंगे। मार्को यानसेन के जगह किसी को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन आईपीएल 2025 के बीच में बाहर होने वाले ग्लैन मैक्सवेल की जगह मिचेल ओवन और लॉकी फर्ग्यूसन की जगह तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शामिल किया है।
