Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PBKS vs DC: हिसाब बराबर करेगी दिल्ली या टेबल टॉप करेगी पंजाब? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 के 66वें मैच में आज यानी शनिवार को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होने वाली है। पंजाब इस मैच में जीत दर्ज कर टेबल टॉप करने की कोशिश करेगी वहीं दिल्ली भी आखिरी मैच में जीत हासिल करना चाहेगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 24, 2025 | 01:30 PM

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: आईपीएल 2025 में आज 24 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब के लिए काफी अहम होने वाला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम आज जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी।

दरअसल, पंजाब किंग्स के साथ गुजराज टाइटंस, आरसीबी और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में अब इन टीमों के बीच लड़ाई प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने की है। जिसका फायदा आज पंजाब किंग्स उठा सकती है। हालांकि, दिल्ली की पूरी कोशिश रहेगी कि वह पंजाब का खेल बिगाड़ सके और आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सफर का सम्मानजनक अंत करे। तो चलिए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी अहम कुछ जानकारियां…

क्या कहती है जयपुर की पिच?

पंजाब और दिल्ली की भिड़ंत जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाली है। यहां की पिच पर बल्लेबाज धमाल मचाते हैं। पिछले तीन मैचों में इस मैदान पर रन 200 के पार गया है। जिसका साफ मतलब है कि इस मैदान बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोलता है। वहीं, गेंदबाजों के लिए ये मैदान किसी बुरे सपने से कम नहीं है। शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है, लेकिन कुछ ओवर खत्म होने के बाद बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम के बारे में बात करें तो जयपुर में आज शनिवार को होने वाले मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली-पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 34 बार टक्कर हुई है। जहां पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इन मैचों में से पंजाब ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में आज दिल्ली के पास मौका है कि वह रिकॉर्ड को बराबरी पर ले आए।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

BCCI आज करेगा टीम इंडिया का ऐलान, इंग्लैंड में कहर बरपाएगा ये खतरनाक गेंदबाज, जानिए कौन संभालेगा कमान?

दिल्ली कैपिटल्स- फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/माधव तिवारी, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।

Ipl 2025 pbks vs dc pitch report weather head to head stats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 08:28 AM

Topics:  

  • Axar Patel
  • IPL
  • Punjab Kings vs Delhi Capitals
  • Shreyas Iyer

सम्बंधित ख़बरें

1

बिक जाएगी RCB! विराट कोहली की टीम पर बड़े कारोबारियों नजर, 2 अरब डॉलर में हो सकती है डील

2

श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से क्यों लिया ब्रेक? BCCI ने बताई असली वजह

3

BCCI ने किया टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी, रजत पाटीदार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

4

ICC और ACC टूर्नामेंटों में भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना होगा, IPL चेयरमैन ने कहा- सरकार ने…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.