Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 Orange Cap: जोस बटलर ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में लगाई लंबी छलांग, निकोलस पूरन भी हुए हैरान

जोस बटलर की नाबाद 73* रन की पारी और उसके बाद साई सुदर्शन की 49 रन की पारी की बदौलत गुजरात के दोनों बल्लेबाजों ऑरेंज कैप रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। 

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 03, 2025 | 07:53 AM

ऑरेंज कैप (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से शिकस्त दिया। इस जीत के साथ गुजरात के बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में छलांग लगाई है। जोस बटलर की नाबाद 73* रन की पारी और उसके बाद साई सुदर्शन की 49 रन की पारी की बदौलत गुजरात के दोनों बल्लेबाजों ऑरेंज कैप रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं।

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्कोररों में अपनी जगह बना ली है। वहीं गुजरात टाइटंस की अंक तालिका में चौथे नंबर पर बरकरार है। साई सुदर्शन ने 49 रनों की पारी खेलकर निकोलस पूरन को कड़ी टक्कर दी है। साई सुदर्शन अब निकोलस पूरन से केवल 3 रन पीछे हैं।

पूरन ऑरेंज कैप में रैंकिंग में शीर्ष पर

आईपीएल के 14वें मुकाबले के बाद निकोलस पूरन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 219.76 स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाकर ऑरेंज कैप के लिस्ट में शीर्ष पर कायम हैं। साई सुदर्शन ने 3 मैचों में 62.00 रन की औसत और 157.62 की स्ट्राइक रेट से कुल 186 रन बनाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू

IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

क्रिस गेल से भी आगे निकले साई सुदर्शन, RCB के गढ़ में तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड, शतक जड़कर रचा नया इतिहास!

चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?

गुजरात टाइटंस के लिए शानदार पारी खेलने वाले जोस बटलर नाबाद 73 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बटलर 3 मैचों में 83.00 रन की औसत और 172.91 की शानदार स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वो रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ये बल्लेबाज टॉप-10 में हैं शामिल

श्रेयस अय्यर अब आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप स्टैंडिंग में 206.94 के शानदार स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाकर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ट्रेविस हेड 191.54 के स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 136 रन बनाकर ऑरेंज कैप आईपीएल 2025 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। मिचेल मार्श और अनिकेत वर्मा क्रमशः 124 और 117 रनों के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं, दोनों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। रुतुराज गायकवाड़ 116 रनों के साथ आठवें स्थान पर हैं, जबकि इशान किशन 203.77 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 108 रनों के साथ नौवें स्थान पर हैं। ध्रुव जुरेल 3 मैचों में 106 रन बनाकर शीर्ष दस में शामिल हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2025 ऑरेंज कैप की लिस्ट

स्थिति खिलाड़ी टीम मैच रन औसत एस/R
1 निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स 3 189 63 219.76
2 साई सुदर्शन गुजरात टाइटन्स 3 186 62 157.62
3 जोस बटलर गुजरात टाइटन्स 3 166 83 172.91
4 श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 2 149 – 206.94
5 ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद 3 136 45.33 191.54
6 मिशेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 3 124 41.33 182.35
7 अनिकेत वर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 3 117 39 205.26
8 रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स 3 116 38.67 156.75
9 ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद 3 108 54 203.77
10 ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल्स 3 106 35.33 151.42

Ipl 2025 orange cap update list after rcb vs gt match pooran hold no 1 position

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 07:22 AM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.