Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025, Vipraj Nigam: आशुतोष नहीं ये खिलाड़ी है दिल्ली की जीत का असली हीरो, 260 की स्ट्राइक रेट से जड़े 39 रन, मगर रह गए गुमनाम

IPL 2025, Vipraj Nigam: दिल्ली की इस जीत का हीरो सबने लेकिन आशुतोष शर्मा को माना। लेकिन इस जीत का सही मायनों में असली हीरो कोई और ही रहा जिसे लाजवाब पारी के बाद भी गुमनामी हाथ लगी।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 25, 2025 | 11:31 AM

विप्रज निगम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2025, Vipraj Nigam: आईपीएल 2025 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते कल यानी सोमवार को विशाखापट्टनम में खेला गया। लीग का चौथा मैच नाखून चबाने वाला हो गया था। इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया। दिल्ली की इस जीत का हीरो सबने लेकिन आशुतोष शर्मा को माना। जिन्होंने दिल्ली की झोली में छक्का जड़कर हारा हुआ मैच डाल दिया। लेकिन इस जीत का सही मायनों में असली हीरो कोई और ही रहा जिसे लाजवाब पारी के बाद भी गुमनामी हाथ लगी।

हम बात कर रहे हैं विपराज निगम के बारे में, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता है, जिन्होंने दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगर वह नहीं होते तो शायद दिल्ली का जीतना काफी मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाता। जी हां, ये तो सभी जानते हैं कि आशुतोष शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी करके दिल्ली को जीत दिलाई है वो काबिल-ए-तारीफ रहा, लेकिन विपराज ने उस समस दिल्ली की पारी संभाली जब डीसी को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

आते ही लगाए बड़े शॉट्स

विपराज क्रीज पर तब बल्लेबाजी करने आए जब ट्रिस्टन स्टब्स 13वें ओवर में 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। स्टब्स के आउट होते ही दिल्ली के 6 विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर तब आशुतोष शर्मा पहले से ही खड़े थे। विपराज ने अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले में 15 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 260 के स्ट्राइक रेट से खेला।

सम्बंधित ख़बरें

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

‘हमें मालूम था कि वह बवंडर बन कर आएगा, लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पर गदगद हुए दादा

RCB के लिए बोली 1.75 बिलियन डॉलर के पार, IPL के विस्तार से BCCI को होगा बंपर फायदा

IND vs USA Live Score: सीरीज ने लिया 8वां विकेट, टीम इंडिया ने 29 रन से जीता मुकाबला

15 बॉल पर 39 ठोके एक विकेट भी लिया।
विपराज निगम एक 20 साल के लड़के का शानदार डेब्यू। pic.twitter.com/g33QXL2CM8
— The Pullshot (@The_pullshot) March 24, 2025

दिल्ली की जीत का साइलेंट हीरो

विपराज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो दिल्ली की जीत का एक टर्निंग प्वाइंट रहा। उनकी इस तूफानी पारी ने दिल्ली को जीत के करीब ले गई। हालांकि वह 39 रन पर दिग्वेश राठी के शिकार हो गए। लेकिन जब वह पवेलियन लौटे तब तक दिल्ली की पारी संभल गई थी। जिसके बाद आशुतोष को भी बड़े हिट्स लगाने का मौका मिल गया। इस मैच में विपराज ने एक विकेट भी झटका था।

राशिद खान से ली प्रेरणा

20 साल की उम्र में विपराज निगम को नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा। राशिद खान से प्रेरित लेग स्पिनर विपराज निगम स्पिन के अनुकूल सतहों पर अपनी घातक टर्न के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लखनऊ फाल्कन्स के साथ यूपीटी20 लीग में खूब सुर्खियां बटोरीं। इस लीग में उन्होंने 12 मैचों में 11.15 की स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें 2024-25 सीजन में उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका दिलाया। वह निचले क्रम में बड़े हिट भी लगा सकते हैं, जिसे उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में यह दिखा दिया है।

खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक विकेट से जीती दिल्ली

मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में एलएसजी ने निकोलस पूरन (75) और मिशेल मार्श (72) की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों का लक्ष्य दिया। खराब शुरुआत के बावजूद दिल्ली यह मैच एक विकेट से जीतने में सफल रही। आशुतोष शर्मा (66*) ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 3 गेंद और एक विकेट शेष रहते मैच जिता दिया।

Ipl 2025 not ashutosh sharma vipraj nigam is real hero of delhi capitals victory know about him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 11:31 AM

Topics:  

  • Ashutosh Sharma
  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Delhi Capitals
  • IPL
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.