चंद मिनटों में बदला ऑरेंज कैप का मालिक…RR के खिलाफ नहीं चला निकोलस पूरन का बल्ला, फिर भी साई सुदर्शन ने छीन ली बादशाहत
Orange Cap: निकोलस पूरन ने साई सुदर्शन से एक बार फिर ऑरेंज कैप वापस ले ली है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ केवल 11 रन बनाकर ही कैप वापस ले लिया है। दोनों के बीच शानदार टक्कर देखने मिल रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह
निकोलस पूरन और साई सुदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज 19 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला गया, जहां पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। उसके बाद अब शाम 7:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ लखनऊ के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला नहीं चला, लेकिन उन्होंने साई सुदर्शन से एक बार फिर बादशाहत वापस ले ली है।
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साई सुदर्शन ने ठीक-ठाक बल्लेबाजी की। उन्होंने 21 गेंदों में 36 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने प चौके और 1 छक्का जड़ा। जिसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर ली। लेकिन, उनके पार ज्यादा देर तक ऑरेंज कैप टिक नहीं पाई और एक बार फिर निकोलस पूरन ने इसे हासिल कर लिया।
राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए निकोलस पूरन का बल्ला खामोश रहा। वह 8 गेंदों में केवल 11 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। लेकिन, छोटी पारी खेलकर भी पूरन ने बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने महज 1 घंटे में अपनी ऑरेंज कैप साई सुदर्शन से वापस ले ली।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
ऑरेंज कैप की रेस में निकोलस पूरन सबसे आगे हैं, उन्होंने अब तक 368 रन बनाए हैं। जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 365 रन बना चुके हैं। जोस बटलर तीसरे नंबर पर हैं, बटलर ने अब तक 315 रन बनाए हैं। 299 रन बना चुके मिशेल मार्श चौथे स्थान पर हैं। लगातार अच्छी बल्लेबाजी के दम पर केएल राहुल भी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।
ऑरेंज कैप के टॉप-5 बल्लेबाज
- निकोलस पूरन (एलएसजी) – 368 रन
- साई सुदर्शन (जीटी) – 365 रन
- जोस बटलर (जीटी) – 315 रन
- मिशेल मार्श (एलएसजी) – 299 रन
- केएल राहुल (डीसी) – 266 रन
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन और साई सुदर्शन के बीच जमकर टक्कर देखने मिल रही है। दोनों के बीच ऑरेंज कैप के लिए घमासान युद्ध देखने मिल रहा है। ऑरेंज कैप किसी एक की हो ही नहीं पा रही है। ऐसे में आईपीएल के अंत में ये देखना दिलचस्प होगा की कौन ऑरेंज कैप का हकदार होगा।
