Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत पर LSG के खिलाड़ी हो गए इस बल्लेबाज के मुरीद, कहा- मुझे भुगतना पड़ता था खामियाजा

पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने कहा कि मुझे खुशी है कि वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज हमारी टीम में है। 

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 04, 2025 | 09:06 PM

मिचेल मार्श (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में पहली जीत दर्ज कर ली है। लखनऊ की टीम में निकोलस पूरन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने कहा कि मुझे खुशी है कि वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज हमारी टीम में है।

लखनऊ की जीत में पूरन में नायक रहे। उन्होंने केवल 26 गेंद पर 70 रन बनाए। मार्श ने 31 गेंद पर 52 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी अर्धशतक जड़े थे। मार्श ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि पूरन की बल्लेबाजी के लिए मेरे पास एक ही शब्द है आकर्षक। मैं लंबे समय से उसके खिलाफ खेलता रहा हूं और उसकी इस तरह की बल्लेबाजी का मुझे हमेशा खामियाजा भुगतना पड़ा है।

पूरन के साथ है अच्छी तालमेल

उन्होंने कहा कि अब हम जबकि एक ही टीम में हैं तो मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है और उम्मीद है कि मैं उसके साथ आगे भी काफी बल्लेबाजी करूंगा। पूरन जब लय में होता है तो मार्श उनके साथ बहुत अधिक बातचीत करके उनका ध्यान भंग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हमारे बीच बहुत अधिक बातचीत नहीं होती है। जब कोई बल्लेबाज इस तरह की लय में हो तो आप केवल साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आज के मैच में उसे रोकना बहुत मुश्किल था।

सम्बंधित ख़बरें

‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ

‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान

भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मार्श से प्रिंस यादव की भी की तारीफ

मार्श ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी प्रशंसा की जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ट्रैविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन को रन आउट किया। उन्होंने कहा कि मुझे वास्तव में उस पर गर्व है। उसकी गेंदबाजी में बहुत नियंत्रण था। इस तरह के लंबे टूर्नामेंट में आपकी टीम की गहराई की परीक्षा होती है और उसने सत्र के शुरू में ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इस बीच सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा।

Ipl 2025 mitchell marsh says batting with nicholas pooran is fascinating

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 03:39 PM

Topics:  

  • IPL
  • Lucknow Super Giants
  • Mitchell Marsh
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.