‘जंबो’ से आगे निकले ‘कुंग फू’ पांड्या, अश्विन और पैट कमिंस को भी पछाड़ा, सिर्फ इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी
Hardik Pandya ने लगातार विकेट चटकाए और आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने चौथे मैच में इस सीजन में उनके विकेटों की संख्या 10 हो गई। साथ ही आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- Written By: मृणाल पाठक
हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीते सोमवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज कर मुंबई को उसी के घर में पटखनी दे दी है। हालांकि, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। साथ ही उन्होंने इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
आरसीबी के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया है। पहली पारी में गेंद से कुछ महत्वपूर्ण विकेट लेने के बाद सिर्फ 15 गेंदों पर 42 रनों की तूफानी पारी ने सोमवार शाम को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एमआई की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी। हालांकि, उनका विकेट गिरने से एक बार फिर मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है।
हार्दिक पांडिया ने सिर्फ चार मैचों में अपने विकेटों की संख्या 10 कर ली और टेबल-टॉपर नूर अहमद की बराबरी कर ली। उन दो विकेटों के साथ, हार्दिक के अब कप्तान के रूप में 32 विकेट हैं, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे अधिक है। साथ ही वह ओवरऑल सूची में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। हार्दिक इस लिस्ट में केवल शेन वॉर्न से पीछे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Who is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
IPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर
बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे अधिक विकेट
- 57 – शेन वॉर्न (आरआर) – 54 पारी (2008-2011)
- 32 – हार्दिक पांड्या (एमआई/जीटी) – 37 पारी (2022-2025)*
- 30 – अनिल कुंबले (आरसीबी) – 26 पारी (2009-2010)
- 25 – आर अश्विन (केएक्सआईपी) – 28 पारी (2018-2019)
- 22 – पैट कमिंस (एसआरएच) – 21 पारी (2024-2025)
जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल कप्तानी की शुरुआत की। उन्होंने, पहली बार कप्तानी करते हुए नई फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाया। टाइटंस ने 2023 में भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक फाइनल में खिताब बचाने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
32 विकेटों में से हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिए 21 और टाइटंस के लिए 11 विकेट लिए हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में, मुंबई इंडियंस के लिए अब तक उन्होंने कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम का फॉर्म काफी खराब है, जिसकी वजह से अब तक खेले गए 5 मैचों से में मुंबई को केवल एक में ही जीत हासिल हुई है।
