बढ़ी तकरार या हो गया मसला हल? शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल
एलिमिनेटर मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि टॉस के बाद शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद अब दोनों ने एक दूसरे के लिए इंस्टा पर स्टोरी लगाई है।
- Written By: मृणाल पाठक
शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार से ज्यादा चर्चे हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच टशन की हुई। जिस पर गिल ने सफाई के तौर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था।
दरअसल, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया और क्वालीफायर में प्रवेश किया। इस एलिमिनेटर मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि टॉस के बाद दोनों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा लग रहा था कि पांड्या हाथ बढ़ाने वाले थे लेकिन गिल ने मुंह फेर लिया और चले गए। इसके बाद जब गिल का विकेट गिरा तो पांड्या गुस्से में चिल्लाते हुए गिल के पास से निकल गए।
ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि गिल और पांड्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, इस अटकलों पर गिल और पांड्या ने विराम लगा दिया है। दोनों के बीच अनबन की खबरों पर गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इनका खंडन किया और एक पोस्ट भी शेयर किया। अब हार्दिक पांड्या का उस पोस्ट पर रिएक्शन आया है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Hardik Pandya instagram story for Shubman Gill. ❤️❤️ pic.twitter.com/vUDhbXz1Pu — Ahmed Says (@AhmedGT_) May 31, 2025
शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक पांड्या के साथ दो फोटो शेयर की हैं। एक फोटो आईपीएल की है और एक टीम इंडिया की जर्सी की है। उन्होंने इसके साथ लिखा, “हमारे बीच कुछ नहीं, बस प्यार है., (इंटरनेट पर जो दिखाया जाता है, हर बात पर यकीन नहीं करना चाहिए)।” मुंबई के कप्तान ने गिल की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा शुभो बेबी।”
सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास लिखने का सुनहरा मौका, Mr. 360 का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर थी। शुरुआत में उनकी टीम जिस तरह से हार रही थी, उससे ऐसा नहीं लग रहा था कि वह टॉप 4 में पहुंच पाएगी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम ने शानदार वापसी की और लगातार मैच जीते। एलिमिनेटर जीतकर टीम दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई है, जहां आज (1 जून) उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा।
