-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Set To Break Ab De Villiers Ipl Record Mi Vs Pbks Match
सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास लिखने का सुनहरा मौका, Mr. 360 का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब
- Written By: मृणाल पाठक
सूर्यकुमार यादव के पास PBKS के खिलाफ आगामी मैच में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वह डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए IPL इतिहास में बतौर नॉन ओपनर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज 01 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। ऐसे में आज के मैच में मुंबई के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने की दहलीज पर हैं।
पंजाब और मुंबई के बीच हाई वोल्टेज मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह 03 जून को इसी मैदान पर आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबला में भिड़ंगी। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
सूर्या ने इस सीजन में अब तक मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह आने वाले मैचों में भी यही प्रदर्शन दोहराकर टीम की जीत में योगदान देना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव के पास पंजाब किंग्स के खिलाफ आगामी मैच में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। डिविलियर्स के नाम आईपीएल इतिहास में बतौर नॉन ओपनर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
सूर्यकुमार यादव डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 15 रन दूर हैं। डिविलियर्स ने 2016 में 16 पारियों में 52.84 की औसत और 168.79 की स्ट्राइक रेट से 687 रन बनाए थे। उस सीजन उनकी टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। लेकिन फाइनल में उन्हें SRH के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक 15 पारियों में 673 रन बना चुके हैं। अगर वह पंजाब के खिलाफ इस मैच में 15 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में बतौर नॉन ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब देखना यह है कि सूर्यकुमार यादव एबी डिविलियर्स का यह रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।
विराट कोहली को अपमानित कर रहा BCCI? इस खिलाड़ी को दे दी 18 नंबर की जर्सी, फैंस का चढ़ा पारा
जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहल दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 759 रनों के साथ विराजमान हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव के 673 रन हैं।
Suryakumar yadav set to break ab de villiers ipl record mi vs pbks match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
Jul 15, 2026 | 04:03 PMनागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
Jul 15, 2026 | 04:06 PMवाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
Jul 15, 2026 | 04:04 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
Jul 15, 2026 | 04:03 PMशहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते का क्या है सच? डेटिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा जवाब
Jul 15, 2026 | 04:01 PMAmravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
Jul 15, 2026 | 04:00 PMफराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, ‘लॉकअप 2’ से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव
Jul 15, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














