Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पर्स लिमिट का आधा पैसा रोहित शर्मा पर खर्च करेगी LSG! संजीव गोयनका के बयान ने मचाई हलचल

आईपीएल 2025 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में उतरने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर एक टीम अपना पूरा जोर लगाती दिखाई देगी। LSG को लेकर तो यह भी अफवाह है कि वह अपने पर्स लिमिट का आधा पैसा उन पर खर्च कर सकती है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 29, 2024 | 01:56 PM

संजीव गोयनका और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होना है। जिसके लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार सबका ध्यान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर रहेगा। जिन्हें लेकर यह खबर है कि वह मुंबई का साथ छोड़ने वाले हैं। ऐसे में अब लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने रोहित को लेकर बड़ी बात कह दी है।

दरअसल, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। जिसके बाद फैंस का गुस्सा देखने लायक था। हालांकि बाद में यह भी खबर आने लगी थी कि रोहित यह आखिरी बार मुंबई के लिए खेल रहे हैं। वह अगले साल फ्रेंचाइजी से रिलीज हो जाएंगे। ऐसे में अब अफवाह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित को खरीदने के लिए अपने पर्स लिमिट का आधा पैसा खर्च करने को तैयार है।

जिसके बाद से ही लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का बयान वायरल हो रहा है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से किसी भी टीम को लाभ होगा। हालांकि उन पर इतनी बड़ी राशि खर्च करना भी सही नहीं होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LSG vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा के ‘चौके’ से लखनऊ पस्त, गुजरात टाइटंस को जीत के लिए बनाने होंगे 165 रन

LSG vs GT: 21 करोड़ वाले निकोलस पूरन का बल्ला फिर रहा खामोश, क्या टीम से बाहर होंगे स्टार बल्लेबाज?

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, लखनऊ को मिला बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL 2026 LSG vs GT Live: गुजरात को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल के बाद बटलर भी लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल करते रह गए इंतजार, ‘सारा’ को ले उड़ा गुजरात टाइटंस का ये खिलाड़ी

एक इंटरव्यू में संजीव गोयनका ने कहा कि “ये किसी को नहीं पता कि क्या रोहित शर्मा नीलामी में शामिल हो रहे हैं या नहीं? ये इस बात पर निर्भर करता है कि क्या मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज करेगी। फिर भी अगर रोहित नीलामी में शामिल होते हैं और अगर आप उन पर 50 फीसदी पर्स की राशि खर्च कर करते हैं तो फिर दूसरे खिलाड़ियों को कैसे खरीद पाएंगे। हर किसी को अच्छा खिलाड़ी और कप्तान चाहिए। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास क्या और इसके साथ आप क्या कर सकते हैं?”

Zaheer Khan brings with him a winning mentality, an unrivalled awareness of the game, and a fierce desire to win, which aligns perfectly with the #LSG ethos. His presence as the mentor is a perfect match with our ambitions. Welcome to the family, Zaheer! #ZaheerNowSuperGiant pic.twitter.com/71lY9ZWYCY — Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) August 28, 2024

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर बनने को तैयार हैं। वह गौतम गंभीर की जगह लेने वाले हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 के बाद एलएसजी के मेंटर की भूमिका छोड़ दी थी और गंभीर आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मेंटर बने थे, जिसने 2024 का खिताब जीता था।

Ipl 2025 mega auction lsg owner sanjiv goenka may bid 50 crore on rohit sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2024 | 01:56 PM

Topics:  

  • Lucknow Super Giants
  • Rohit Sharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.