DC vs RR: 4,4,6,4,4,1… एक ओवर में निकली ‘धोनी के चेले’ की हेकड़ी, अभिषेक पोरेल ने जमकर की धुनाई
Abhishek Porel against Tushar Deshpande: दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के गेंदबाज तुषार देशपांडे की जमकर धुनाई की।
- Written By: मृणाल पाठक
अभिषेक पोरेल (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजयस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि, दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने पारी के दूसरे ओवर में ही अपना जलवा दिखाते हुए महेंद्र सिंह धोनी की टीम के पूराने गेंदबाज की हेकड़ी निकाल दी।
हम बात कर रहे हैं तुषार देशपांडे की, जो आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं। इस मैच में दिल्ली के पोरेल ने उनकी जमकर धुनाई की है। पारी के दूसरे ओवर में ही उन्होंने अपने विस्फोटक अंदाज दिखा दिया और कहर ढाया।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी का दूसरा ओवर राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे फेंक रहे थे। अभिषेक पोरेल ने ओवर की पहली गेंद से ही आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। फिर अभिषेक ने अगली दो गेंदों पर फिर से दो चौके लगाए। ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने एक रन लिया। इस तरह उन्होंने तुषार देशपांडे के एक ओवर में 23 रन बटोरे। हालांकि, वह केवल एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए।
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
Porel Power on display 💥 The #DC player smashes 23 runs off just the 2️⃣nd over of the match 💪 Updates ▶ https://t.co/clW1BIPA0l#TATAIPL | #DCvRR | @DelhiCapitals pic.twitter.com/dnTieDBFM4 — IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि 2022, 2023 और 2024 में तुषार पांडे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। धोनी की कप्तानी में 2023 में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। वह चेन्नई के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हुआ करते थे। माना जाता है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में उन्हें 2023 में शानदार खेल सिखाया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वनिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
