IND-W vs IRE-W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, रोहित-विराट की टीम को भी छोड़ा पीछे
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले जा रही तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना हाईएस्ट स्कोर बनाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले जा रही तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना हाईएस्ट स्कोर बनाया। भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाकर इतिहास रच दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय महिला टीम 400 का स्कोर पार कर सकी है। इस मैच में भारतीय टीम के लिए दो बैटरों ने शतकीय पारी खेली।
भारतीय महिला टीम के लिए इस मैच में कप्तान स्मृति मंधाना ने 80 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेली। वहीं उनकी साथी बैटर प्रतिका रावल ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 154 रनों की पारी खेली। यह प्रतिका का पहला शतक है। जबकि स्मृति मंधाना का यह 10वां शतक है। इन दोनों बैटरों की मदद से भारतीय टीम 400 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। भारतीय टीम महिला वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाने के मामले में विश्व की चौथी टीम बन गई है। भारतीय टीम से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पास है। न्यूजीलैंड की टीम चार बार 400 से पार किया है। जबकि महिला वनडे क्रिकेट में हाईएस्ट पहला, दूसरा और तीसरा स्कोर न्यूजीलैंड का है।
𝙈𝙞𝙡𝙚𝙨𝙩𝙤𝙣𝙚 𝙐𝙣𝙡𝙤𝙘𝙠𝙚𝙙 🔓 Mt. 4️⃣0️⃣0️⃣ ✅ 4️⃣3️⃣5️⃣ is now #TeamIndia's Highest Total in Women's ODIs 🔝 👏 Updates ▶️ https://t.co/xOe6thhPiL#INDvIRE | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DA0X4HUAuB — BCCI Women (@BCCIWomen) January 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
भारतीय महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में 435 रन बनाने के बाद वो पुरुष खिलाड़ियों से भी आगे निकल गई हैं। वनडे क्रिकेट में भारत के पुरुष टीम ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट पर 418 रन बनाया था। महिला टीम ने इस स्कोर का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही महिला वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने की लिस्ट में भी भारतीय टीम शामिल हो गई है। देखें इस मुकाबले में 435 रन बनाने के बाद के रिकॉर्ड का हाल..
महिला वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
- 491/4 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
- 455/5 – NZ-W बनाम PAK-W, क्राइस्टचर्च, 1997
- 440/3 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
- 435/5 – IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025
- 418/10 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
- 412/3 – AUS-W बनाम DEN-W, मुंबई, 1997
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महिला वनडे क्रिकेट में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम
- 71 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
- 59 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
- 57 – IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025
- 56 – ENG-W बनाम SA-W, ब्रिस्टल, 2017
- 53 – NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक
- मेग लैनिंग: 45 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2012/13
- करेन रोल्टन: 57 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका महिला, 2000/01
- सोफी डिवाइन: 59 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2018
- हर्षिता जयांगनी: 60 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2023
- मैडी ग्रीन: 62 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2018
- नैट साइवर: 66 गेंद बनाम श्रीलंका महिला, 2023
- शार्लोट एडवर्ड्स: 70 गेंद बनाम न्यूजीलैंड महिला, 2011/12
- स्मृति मंधाना: 70 गेंद बनाम आयरलैंड महिला, 2024
